फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan 12th Installment: जारी हो चुकी है 12वीं किस्त, अगर नहीं मिला लाभ तो तुरंत करें इस नंबर पर कॉल

Mon, 17 Oct 2022 07:01 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Kisan Samman Nidhi 12th Installment News in Hindi: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को केंद्र सरकार द्वारा चलाया जाता है, जिसमें पात्र किसानों को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये यानी सालाना 6 हजार रुपये का आर्थिक लाभ दिया जाता है। इसी कड़ी में आज पीएम नरेंद्र मोदी ने 12वीं किस्त जारी कर दी है।
विज्ञापन
1 of 40
PM Kisan 12th Installment Live: पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त जारी हो चुकी है - फोटो : Amar Ujala
PM Kisan Yojana 12th Installment Release Live News in Hindi: आज किसानों के लिए खुशखबरी से भरा दिन होने वाला है, क्योंकि आज उनके खाते में 12वीं किस्त के पैसे आ सकते हैं। दरअसल, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों को 11 किस्त के पैसे मिलने के बाद से उन्हें 12वीं किस्त का इंतजार था। ऐसे में आज 11 बजे के बाद योजना से जुड़े लाभार्थियों के बैंक खाते में 12वीं किस्त पहुंचेगी। तो चलिए आप जुड़े रहिए अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग के साथ, जहां आपको हम देते रहेंगे पल-पल की अपडेट...
विज्ञापन

दो दिवसीय 'पीएम किसान सम्मान सम्मेलन 2022' की शुरुआत
  • आज 17 अक्तूबर 2022 को दिल्ली में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के पूसा मेला ग्राउंड में 'पीएम किसान सम्मान सम्मेलन 2022' की शुरुआत होगी। ये सम्मेलन दो दिवसीय है, जिसका उद्घाटन आज खुद पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे।
विज्ञापन

आज जारी होगी 12वीं किस्त
  • खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 12वीं किस्त जारी करेंगे, जिसका योजना से जुड़े लाभार्थियों को इंतजार था।

किसानों को मिलेगा लाभ
  • पीएम किसान के आधिकारिक पोर्टल के मुताबिक, आज पीएम नरेंद्र मोदी खुद 12वीं किस्त के पैसे जारी करेंगे। ऐसे में किसानों के खाते में 16 हजार करोड़ रुपये ट्रांसफर होंगे।
विज्ञापन

11वीं किस्त कब आई थी?
  • इससे पहले बात अगर 11वीं किस्त की करें, तो 31 मई 2022 ये किस्त जारी हुई थी। उस वक्त भी खुद पीएम नरेंद्र मोदी ने किसानों के खाते में किस्त के पैसे जारी किए थे।
विज्ञापन

PM kisan Yojana: 11वीं किस्त में इतने पैसे दिए गए थे

पीएम किसान योजना के अंतर्गत 11वीं किस्त के जरिए 21 हजार करोड़ रुपये जारी किए गए थे।
विज्ञापन

PM Kisan Yojana e-KYC: ई-केवाईसी जरूरी

अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं, तो आपके लिए ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है। सरकार की तरफ से पहले ही साफ कर दिया गया था कि जो लोग ई-केवाईसी नहीं करवाएंगे उनके किस्त के पैसे अटक सकते हैं।

PM Kisan Yojana Update: कहां से करवाएं ई-केवाईसी?

ई-केवाईसी पीएम किसान के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in से आप खुद कर सकते हैं या फिर आप अपने नजदीकी सीएससी केंद्र पर जाकर भी करवा सकते हैं।

PM Kisan Yojana Benefits: इतना मिलता है लाभ

पीएम किसान योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को हर चार महीने के अंतराल पर तीन किस्तों में 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं यानी सालाा किसानों को 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद केंद्र सरकार की तरफ से दी जाती है।

PM Kisan Yojana 12th Installment: कितने पैसे होंगे जारी?

योजना के अंतर्गत किसानों के खाते में आज 12वीं किस्त के रूप में 2 हजार रुपये जारी किए जाएंगे। पात्र किसानों के खाते में ये पैसे आज भेजे जाएंगे।

PM Kisan Yojana: इतने पैसे होंगे जारी

पीएम किसान योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को आज 12वीं किस्त जारी की जाएगी। ऐसे में पीएम नरेंद्र मोदी 16 हजार करोड़ रुपये जारी करेंगे, जो पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त के रूप में किसानों को मिलेंगे।

PM Kisan Yojana: योजना में मिलता है किसानों को लाभ

प्रधानमंत्री किसान योजना का संचालन केंद्र सरकार द्वारा किया जाता है और इस योजना का लाभ पात्र किसानों को दिया जाता है।

PM Kisan Yojana: इन किसानों के अटक सकते हैं पैसे

दरअसल, जिन किसानों ने ई-केवाईसी नहीं करवाई है, नियमों के मुताबिक ऐसे किसानों के पैसे अटक सकते हैं और ये लोग 12वीं किस्त से वंचित रह सकते हैं।

PM Kisan Yojana 12th Installment: इनके भी अटक सकते हैं पैसे

जो किसान अपात्र हैं, लेकिन गलत तरीके से योजना का लाभ ले रहे हैं। ऐसे किसानों को किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। सरकार द्वारा ऐसे किसानों की पहचान करके उन्हें रिकवरी के लिए नोटिस जारी किए जा रहे हैं।

PM Kisan Yojana 12th Installment: इसलिए हुई किस्त आने में देरी

इस बार पीएम किसान योजना की किस्त जारी होने में देरी हुई है। इसके पीछे भूलेखों का सत्यापन होना एक वजह बताई जा रही है।

PM Kisan Yojana 12th Installment: थोड़ी देर में आएगी किस्त

पीएम किसान योजना से जुड़े लाभार्थियों के खाते में थोड़ी देर में 12वीं किस्त आने वाली है।

PM Kisan Yojana Status: इस तरह से चेक कर सकते हैं अपना स्टेटस

पहले पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं, और फिर 'Farmers Corner' के विकल्प पर क्लिक करें
फिर यहां पर 'Beneficiary Status' पर क्लिक करें और अब अपनी पीएम किसान खाता संख्या या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर में से किसी एक विकल्प को चुन लें
इसके बाद 'Get Data' पर क्लिक करें और फिर आपके सामने आका स्टेटस आ जाएगा।

PM Kisan Yojana Status: किस्त अटकने पर ऐसे कर पाएंगे पता

अगर किसी कारण आपकी 12वीं किस्त अटक जाती है, तो आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाकर लाभार्थी सूची में अपना नाम चेक कर सकते हैं। यहां आपको पता चल जाएगा कि कहीं बैंक खाता संख्या या आधार नंबर संख्या गलत होने के कारण तो आपके पैसे अटक नहीं गए।

PM Kisan Yojana 12th Installment: थोड़ी देर में जारी होगी 12वीं किस्त

कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए ये जानकारी दी कि अब से कुछ ही देर में, सुबह 11:30 बजे दिल्ली में "किसान सम्मान सम्मेलन" का उद्घाटन व पीएम-किसान की 12वीं किस्त जारी करेंगे
 

PM Kisan Yojana 12th Kist: जारी होने वाली है 12वीं किस्त

पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त थोड़ी देर में 11:30 बजे जारी होगी।

PM Kisan Yojana: नए समृद्धि केंद्रों की शुरुआत

कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के द्वारा किए गए आधिकारिक ट्वीट के मुताबिक, इस अवसर पर प्रधानमंत्री जी देशभर में 600 पीएम किसान समृद्धि केंद्रों की शुरुआत भी करेंगे। इससे किसानों को एक ही स्थान पर कृषि से जुड़ी कई सुविधाएं मिल सकेंगी। यह योजना किसानों को आत्मनिर्भर बनाने में लाभकारी होगी।
 

PM Kisan Yojana 12th Kist: बस कुछ मिनट और

बस कुछ मिनटों में 12वीं किस्त जारी होने वाली है और किसानों को 2 हजार रुपये मिलने वाले हैं।

PM Kisan Yojana: बस शुरू होने वाला है सम्मेलन

'पीएम किसान सम्मान सम्मेलन 2022' बस कुछ ही देर में शुरू होने वाला है, जिसका उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे। साथ ही पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त भी वे जारी करेंगे।

PM Kisan Yojana: कुछ देर में आएगी किस्त

अब से कुछ देर में पीएम नरेंद्र मोदी किसानों के खाते में 12वीं किस्त के पैसे जारी करेंगे।

PM Kisan Yojana 12th Installment Release: जारी हुई 12वीं किस्त 

पीएम नरेंद्र मोदी ने 12वीं किस्त जारी कर दी है और ऐसे मेंं पीएम किसान योजना से जुड़े सभी किसानों के खाते में 12वीं किस्त पहुंच रही है।
 

PM Kisan Yojana Sceheme: आ गई 12वीं किस्त, ऐसे करें चेक

पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त जारी हो चुकी है, जिसके लिए आपके पास मैसेज आया होगा। इसमें बताया गया होगा कि आपके खाते में 12वीं किस्त के 2 हजार रुपये आ गए हैं।

PM Kisan Yojana 12th Installment: ये नंबर है काम का

किसान अपने पीएम-किसान आवेदन की स्थिति जानने के लिए 155261 नंबर डायल कर सकते हैं।

12th installment of PM Kisan Yojana: ऐसे लगा सकते हैं किस्त का पता

जैसा कि आज पीएम किसान योजना के अंतर्गत 12वीं किस्त जारी हो गई है, लेकिन अगर आपको अब तक किस्त आने का मैसेज नहीं आया है, तो आप सबसे पहले अपने नजदीकी बैंक की ब्रांच में जाकर पासबुक में एंट्री करवा सकते हैं। इससे आपको पता चल जाएगा कि आपके खाते में पैसे आए हैं या नहीं।

PM Kisan Yojana: ऐसे भी कर सकते हैं किस्त का पता

अगर आप बैंक नहीं जाना चाहते हैं, तो आप अपने नजदीकी एटीएम में जाकर मिनी स्टेटमेंट निकाल सकते हैं और अपना बैलेंस चेक कर सकते हैं। इससे भी आप जान सकते हैं कि 12वीं किस्त आ गई है या नहीं।

PM Kisan Yojana: इन किसानों के अटक सकते हैं पैसे

जिन किसानों ने ई-केवाईसी नहीं करवाई उनके 12वीं किस्त के पैसे अटक सकते हैं। सरकार ने पहले ही साफ कर दिया था कि जिन किसानों ने ई-केवाईसी नहीं करवाई है, वो किस्त से वंचित रह सकते हैं।

PM Kisan Yojana Helpline Number: किस्त न आने पर क्या करें?

अगर आपके खाते में 12वीं किस्त के पैसे नहीं आए हैं, तो आप पीएम किसान योजना के आधिकारिक पोर्टल पर दिए हुए इन 155261 / 011-24300606 नंबर्स पर कॉल कर सकते हैं। यहां से आपकी मदद की जा सकती है।

32 of 40
पीएम किसान योजना का पोर्टल हुआ डाउन - फोटो : pmkisan.gov.in
PM Kisan Yojana Portal: पोर्टल हुआ डाउन

पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त आने के बाद से कई बार पोर्टल डाउन हो रहा है। ऐसे में आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है आप थोड़ा सा रुककर भी अपना स्टेटस देख सकते हैं।

PM Kisan Yojana: लाभार्थियों की संख्या में आई कमी

आज 12वीं किस्त जारी होने के बाद देखा गया कि योजना से जुड़े लाभार्थियों की संख्या में काफी कमी आई है। दरअसल, जहां 11वीं किस्त का लाभ 10 करोड़ से ज्यादा किसानों को दिया गया था, तो वहीं इस बार 12वीं किस्त का लाभ लगभग 8 करोड़ किसानों को मिला है।

PM Kisan Yojana: किस्त न आने पर परेशान न हो 

अगर आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं, और आपके बैंक खाते में अभी पैसे नहीं आए हैं, तो ऐसे में आपको परेशान नहीं होना है। दरअसल, आपके लिए ये जानना जरूरी है कि अभी लाभार्थियों के खाते में धीरे-धीरे करके भी पैसे आ रहे हैं। ऐसे में आप थोड़ा इंतजार भी कर सकते हैं।

PM Kisan Yojana: इन गलितयों से भी अटक सकती है किस्त

ई-केवाईसी करवाने के बाद भी अगर किस्त के पैसे अटक रहे हैं, तो इसके पीछे हो सकता है कि आपके फॉर्म में और आधार कार्ड में नाम गलत हो। ऐसी स्थिति में भी किस्त के पैसे अटक सकते हैं।

इस नंबर से भी ले सकते हैं मदद

अगर आपको अब तक 12वीं किस्त का लाभ नही मिला है, तो ऐसे में आप पीएम किसान योजना के टोल फ्री नंबर 18001155266 पर कॉल कर सकते हैं। यहां से आपको उचित मदद मिल सकती है।

PM Kisan Yojana Helpline email: ईमेल करके भी ले सकते हैं मदद

किस्त न आने पर या किसी तरह की मदद के लिए आप आधिकारिक ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर ईमेल भी कर सकते हैं।

PM Kisan Yojana: इतने पैसे आए होंगे खाते में

आज खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के खाते में 12वीं किस्त के पैसे भेजे। ऐसे मे योजना से जुड़े प्रत्येक पात्र लाभार्थी के खाते में 2 हजार रुपये भेजे गए हैं।

आपात्र किसानों को नहीं मिलेेगा 12वीं किस्त का लाभ

सरकार गलत ढंग से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा रहे आपात्र लाभार्थियों के खिलाफ काफी सख्त है। वह किसान, जो गलत ढंग से पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा रहे हैं। उन आपात्र किसानों को 12वीं किस्त के लाभ नहीं मिलेगा। 
विज्ञापन

किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए चलाई जा रही हैै स्कीम

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना देश के गरीब किसानों के लिए चलाई जा रही भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी स्कीम है। इस योजना के अंतर्गत सरकार देश के गरीब किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान कर रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें