e-Shram Card: देश में मौजूद जरूरतमंद और गरीब वर्ग के लोगों की मदद के लिए सरकार हमेशा ही आगे रहती है। फिर चाहे वो राज्य सरकारें हों या फिर केंद्र सरकार, दोनों ही अपने-अपने स्तर पर अलग-अलग तरह की योजनाएं चलाती हैं। इन कल्याणकारी व लाभकारी योजनाओं का उद्धेश्य ऐसे लोगों तक मदद पहुंचना है, जो असल में इसके हकदार हैं। ऐसी ही एक योजना उन लोगों के लिए चलाई गई है, जो लोग असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले कामगार हैं। इस योजना का नाम है ई-क्षम कार्ड योजना, जिसमें पात्र कामगारों के कार्ड बनाए जाते हैं। लेकिन अगर आप इस योजना के लिए आवेदन कर रहे हैं, तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना है क्योंकि इस दौरान जालसाज आपका बैंक खाता मिनटों में खाली कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...