फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aadhaar Card: आधार कार्ड से जुड़ी ये गलती करा सकती है आपका बड़ा नुकसान, जानें डिटेल्स

Fri, 08 Jul 2022 12:08 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Aadhaar Card - फोटो : i stock
Aadhaar Card: आधार कार्ड आने के बाद देश में कई बड़े बदलाव हुए हैं। इस कार्ड के चलते ही सरकार आज तमाम जरूरी सुविधाओं को काफी तेजी से लाभार्थी तक पहुंचा पा रही है। आज आधार कार्ड का इस्तेमाल कई जरूरी कार्यों के लिए किया जा रहा है। स्कूल में बच्चों का एडमिशन कराने से लेकर वित्त से जुड़े कई कामों में आधार कार्ड उपयोग में आ रहा है। आधार आपकी पहचान का प्रमाण होता है। इसमें आपका बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक डाटा दर्ज होता है। वहीं कई बार आधार कार्ड गलती से गुम या फिर चोरी हो जाता है। ऐसी स्थिति में कई मर्तबा लोग इसे गंभीरता से नहीं लेते हैं। आधार कार्ड चोरी या गुम होने पर आपको सजग रहने की जरूरत है। आपके चोरी या गुम हुए आधार कार्ड का गलत कामों के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 5
Aadhaar Card - फोटो : i stock
अगर आपका हाल फिलहाल में आधार कार्ड चोरी या गुम हुआ है। इस स्थिति में आपको बिना देर किए इस बात की शिकायत पुलिस स्टेशन में करनी चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
Aadhaar Card - फोटो : i stock
भविष्य में अगर कोई व्यक्ति आपके चोरी या गुम हुए आधार कार्ड के जरिए गलत काम करता है। इस स्थिति में आपके पास इस बात का प्रमाण होगा कि आपका आधार कार्ड चोरी या गुम हो चुका है।

4 of 5
Aadhaar Card - फोटो : istock
ऐसे में जब पुलिस आपसे इस विषय पर बात करने आएगी। उस दौरान आप उन्हें अपने चोरी या गुम हो चुके आधार कार्ड का प्रमाण दिखा सकेंगे। आधार कार्ड चोरी या गुम होने के बाद आप नए पीवीसी आधार कार्ड को भी आसानी से ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Aadhaar Card - फोटो : अमर उजाला
इसके लिए आपको यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। यहां विजिट करके आपको आवेदन करते समय अपनी जरूरी डिटेल्स को दर्ज करना है। उसके बाद 50 रुपये का भुगतान करना होगा। इस प्रोसेस के कुछ दिनों बाद डाक द्वारा आपका पीवीसी आधार कार्ड आपके घर पर डिलीवर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें