फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auto Tips: कार चलाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना जल्द खराब हो सकती है आपकी गाड़ी

Thu, 15 Feb 2024 01:20 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Auto Tips And Tricks - फोटो : Istock
Auto Tips And Tricks: हम में से अधिकतर लोगों के पास कार है। कहीं पर सफर करने के लिए यह काफी सुविधाजनक साधन है। अगर आपके पास कार है। ऐसे में आपको कुछ बातों के बारे में जरूर जान लेना चाहिए। आपकी जरा सी भूल या गलत आदत से कार में कई तरह की दिक्कतें आ सकती हैं। ऐसे में आपको अपनी कार में बार-बार कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, जिसका बुरा असर आपकी जेब पर पड़ेगा। गौर करने वाली बात यह है कि जिन्हें कार चलाना अच्छे से आता है। वह भी कई बार कार चलाते समय कई तरह की गलतियां करते हैं। इससे आपकी कार की लाइफस्पैन कम हो सकती है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपको भूलकर भी कार चलाते समय नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Auto Tips And Tricks - फोटो : Istock
अक्सर देखने को मिलता है कि कई बार लोग गाड़ी को रोकने के लिए क्लच पर दबाव बनाए रखते हैं। आपको यह गलती नहीं करनी चाहिए। इससे इंजन पर अधिक दबाव पड़ता है। 
विज्ञापन

3 of 5
Auto Tips And Tricks - फोटो : Istock
ऐसे में गाड़ी पर दबाव बनाए रखने से बेहतर यह है कि आपको गाड़ी को रोकने के लिए उसे न्यूट्रल करना चाहिए और हेंडब्रेक का इस्तेमाल करना चाहिए। कई बार लोग गाड़ी को रोकने के बाद उसे तुरंत बंद कर देते हैं। आपको यह गलती नहीं करनी चाहिए। 

4 of 5
Auto Tips And Tricks - फोटो : Istock
इससे आपकी कार पर बुरा असर पड़ सकता है। आपकी गाड़ी जब रुक जाती है। उसके 20 से 30 सेकेंड बाद ही गाड़ी को बंद करना चाहिए। गाड़ी चलाते समय कई बार लोग क्लच या ब्रेक का इस्तेमाल फुट्रेज के रूप में करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Auto Tips And Tricks - फोटो : Istock
गौर करने वाली बात है कि ऐसा करने से क्लच और ब्रेक के पैड्स जल्दी घिसने लगते हैं। इसके अलावा आपको सही स्पीड पर सही गियर का इस्तेमाल करना चाहिए। अगर आप इन बातों का ध्यान रखते हुए गाड़ी चलाते हैं। ऐसे में आपकी गाड़ी की लाइफ काफी बढ़ जाएगी। 

Indian Railways: ट्रेन में सफर करते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना आ सकती हैं कई दिक्कतें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें