फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bank Holidays: खाताधारक इसी हफ्ते निपटा लें बैंक से जुड़े अपने जरूरी काम, वरना बाद में हो सकती है दिक्कत

Thu, 04 Aug 2022 01:22 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Bank Holidays in August 2022: अगस्त महीने में बैंक की कितनी छुट्टियां रहेंगी - फोटो : Amar Ujala
Bank Holidays in August 2022: आप चाहे नौकरी करते हैं या फिर अपना बिजनेस करते हैं, तो आप अपनी कमाई को या इसके कुछ हिस्से को बैंक में जरूर रखते होंगे? ऐसे में आपको बैंक से जुड़े कई काम पड़ते रहते होंगे, जिसके लिए बैंक भी जाना पड़ता है। लेकिन कई बार हम बैंक ऐसे दिन चले जाते हैं, जिस दिन बैंकों की छुट्टियां रहती हैं। इसलिए ये जरूरी हो जाता है कि जाना जाए कि किस दिन बैंक बंद रहेंगे और किस दिन बैंकों में काम होगा। दरअसल, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी आरबीआई हर महीने की बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी करता है, जिससे आप जान सकते हैं कि किस दिन बैंक बंद रहेंगे और किस दिन बैंक में छुट्टी रहेगी। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि आपको क्यों अगले हफ्ते से पहले ही अपने बैंक से जुड़े जरूरी काम निपटा लेने चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं... 
विज्ञापन

2 of 6
Bank Holidays in August 2022: अगस्त महीने में बैंक की कितनी छुट्टियां रहेंगी - फोटो : अमर उजाला
अगले हफ्ते से छुट्टियां शुरू
  • वैसे तो बैंक में 1 अगस्त 2022 से ही छुट्टियां शुरू हो चुकी है, लेकिन अगले हफ्ते यानी 7 अगस्त से लंबी छुट्टियां बैंकों में होने जा रही हैं। इसलिए आपके लिए जरूरी हो जाता है कि अपने जरूरी काम को इसी हफ्ते निपटा लें।
विज्ञापन

3 of 6
Bank Holidays in August 2022: अगस्त महीने में बैंक की कितनी छुट्टियां रहेंगी - फोटो : अमर उजाला
  • दरअसल, अगले हफ्ते यानी 7 अगस्त से 16 अगस्त तक (सिर्फ 10 अगस्त को छोड़कर) बैंकों की छुट्टियां हैं। हालांकि, ये अलग-अलग जगहों के लिए अलग-अलग हैं।

4 of 6
Bank Holidays in August 2022: अगस्त महीने में बैंक की कितनी छुट्टियां रहेंगी - फोटो : pixabay
ये हैं छुट्टियां:-
  • 7 अगस्त 2022 : पहला रविवार होने के कारण 
  • 8 अगस्त 2022 : मुहर्रम है, इसलिए जम्मू-कश्मीर में बैंकों की छुट्टी रहेगी
  • 9 अगस्त 2022 : मुहर्रम की छुट्टी होने के कारण देश की राजधानी नई दिल्ली, कानुपर, बेंगलुरु, अहमदाबाद, अइजोल, हैदराबाद, बेलापुर, भोपाल, चेन्नई, अगरतला, जयपुर, रायपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पटना, और रांची में बैंक बंद रहेंगे
विज्ञापन

5 of 6
Bank Holidays in August 2022: अगस्त महीने में बैंक की कितनी छुट्टियां रहेंगी - फोटो : iStock
  • 11 अगस्त 2022 : रक्षाबंधन के कारण सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे
  • 12 अगस्त 2022 : रक्षाबंधन के पर्व के कारण कानपुर और लखनऊ के बैंकों में छुट्टी रहेगी
  • 13 अगस्त 2022 : दूसरे शनिवार की वजह से
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Bank Holidays in August 2022: अगस्त महीने में बैंक की कितनी छुट्टियां रहेंगी - फोटो : अमर उजाला
  • 14 अगस्त 2022 : रविवार के कारण बैंक बंद रहेंगे 
  • 15 अगस्त 2022 : स्वतंत्रता दिवस होने की वजह से बैंकों में काम नहीं होगा
  • 16 अगस्त 2022 : पारसी नववर्ष के कारण मुंबई और नागपुर में बैंकों की छुट्टी रहेगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें