फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ATM Tips: लाइट जाने के कारण एटीएम में फंस गए हैं पैसे, तो कटे हुए पैसे कब मिलेंगे वापस? जानें क्या है नियम

Wed, 26 Oct 2022 01:19 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
एटीएम से पैसे निकालते समय अटक जाएं, तो क्या करें - फोटो : Pixabay
ATM Tips in Hindi: आज के समय में लगभग हर किसी का बैंक खाता तो होता ही है। किसी का पर्सनल बचत खाता, किसी का सैलरी खाता, किसी का जन धन योजना वाला बैंक खाता तो किसी का अन्य तरह का आदि। वहीं, हम तकनीकी रूप से काफी आगे भी बढ़ चुके हैं, जिसके अंतर्गत अब लोग पहले की तरह अपने खाते से पैसे निकालने के लिए बैंकों में लंबी-लंबी लाइन नहीं लगाते हैं क्योंकि अब ज्यादातर लोग एटीएम कार्ड का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अगर सोचिए कि आप एटीएम से पैसे निकाल रहे हैं, और तभी लाइट जाने के कारण एटीएम मशीन बंद हो जाए और आपके बैंक खाते से पैसे कट जाए और आपको मिले भी नहीं? तो ऐसे में आपके कटे हुए पैसे कैसे वापस मिलेंगे? तो चलिए बिना देर किए इस बारे में जानने की कोशिश करते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
एटीएम से पैसे निकालते समय अटक जाएं, तो क्या करें - फोटो : Pixabay
एटीएम का इस्तेमाल सबसे ज्यादा
  • इस बात में कोई दो राय नहीं कि आज के समय में लोग अपने बैंक खाते से पैसे निकालने के लिए ज्यादातर एटीएम का इस्तेमाल करते हैं। डेबिट कार्ड के जरिए एटीएम मशीन से पैसे निकाले जा सकते हैं। लेकिन कई बार लोगों को कुछ दिक्कतें आती हैं, जिनके कारण उनके पैसे अटक जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
एटीएम से पैसे निकालते समय अटक जाएं, तो क्या करें - फोटो : istock
किन एटीएम पर होती है दिक्कत?
  • दरअसल, जिन एटीएम पर लाइट के बैकअप का विकल्प नहीं होता है उन एटीएम पर ये दिक्कत आती है कि लाइट जाने पर ये अचानक से बंद हो जाते हैं। हालांकि, अब ऐसे एटीएम काफी कम नजर आते हैं। लेकिन अगर लाइट का बैकअप न हो और पैसे निकालते समय लाइट चली जाए तो ग्राहक के खाते से पैसे तो कट जाते हैं, लेकिन वो एटीएम से बाहर नहीं आ पाते हैं। ऐसे में लोग परेशान हो जाते हैं।

4 of 5
एटीएम से पैसे निकालते समय अटक जाएं, तो क्या करें - फोटो : Pixabay
पैसे कटने पर क्या होगा?
  • अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है, तो आपको सबसे पहले अपने कस्टमर केयर को मामले से अवगत कराना है। इसके बाद तय नियमों के मुताबिक 24 घंटे के अंदर ही कटे हुए पैसे आपके बैंक खाते में वापस आ जाते हैं। वहीं, कई मामलों में ये थोड़ी देर में ही ग्राहक के खाते में वापस आ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एटीएम से पैसे निकालते समय अटक जाएं, तो क्या करें - फोटो : istock
अन्य मामलों में भी ले सकते हैं कस्टमर केयर की मदद
  • अगर आपके खाते से पैसे कट जाते हैं, किसी तरह का कोई फ्रॉड हो जाता है, एटीएम कार्ड ब्लॉक हो जाता है आदि। ऐसे अन्य मामलों में भी आप कस्टमर केयर की मदद ले सकते हैं और यहां से आपको उचित मदद दी जाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें