फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Senior Citizen Saving Scheme: पांच साल का निवेश करके जुटा सकते हैं 14 लाख का फंड, जानें क्या है स्कीम

Wed, 26 Oct 2022 01:18 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Post Office Senior Citizen Saving Scheme - फोटो : Istock
Post Office Senior Citizen Saving Scheme: आज हम आपको एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम वरिष्ठ नागरिक बचत योजना है। इस स्कीम में आप पांच वर्ष निवेश करके 14 लाख रुपये का फंड इकट्ठा कर सकते हैं। वरिष्ठ नागरिक बचत योजना को खासतौर पर बुजुर्ग लोगों के लिए शुरू किया गया है। इस स्कीम में 60 या उससे अधिक आयु के लोग ही निवेश कर सकते हैं। रिटायरमेंट के बाद लोगों को एक अच्छा खासा फंड मिलता है। कई लोग रिटायरमेंट के पैसों का इस्तेमाल घर बनाने, बच्चों की पढ़ाई लिखाई या शादी के लिए करते हैं। वहीं कई लोग इस पैसे को किसी अच्छी जगह पर निवेश करते हैं। ऐसे में आप अपने रिटायरमेंट के पैसों को वरिष्ठ नागरिक बचत योजना में कर सकते हैं। इस स्कीम में निवेश किए गए पैसों पर आपको अच्छा इंटरेस्ट रेट मिलता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 5
Post Office Senior Citizen Saving Scheme - फोटो : istock
वर्तमान समय में वरिष्ठ नागरिक बचत योजना में निवेश करने पर 7.4 प्रतिशत का इंटरेस्ट रेट मिल रहा है। इस बचत योजना में आप केवल पांच सालों के लिए निवेश कर सकते हैं। वहीं कुछ परिस्थितियों में निवेश अवधि को तीन साल के लिए आगे और बढ़ाए जाने का प्रावधान है। 
विज्ञापन

3 of 5
Post Office Senior Citizen Saving Scheme - फोटो : istock
इस योजना में आप 1 हजार रुपये के मल्टीपल में भी निवेश कर सकते हैं। वरिष्ठ नागरिक बचत योजना में आप अधिकतम 15 लाख रुपये इन्वेस्ट कर सकते हैं। 

4 of 5
Post Office Senior Citizen Saving Scheme - फोटो : Istock
अगर आप भी इस स्कीम में पांच साल निवेश करके 14 लाख रुपये का फंड इकट्ठा करना चाहते हैं। इसके लिए आपको वरिष्ठ नागरिक बचत योजना में एकमुश्त 10 लाख रुपये का निवेश करना है। ऐसे में पांच साल बाद आपके पास कुल 14,28,924 रुपये का फंड होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Post Office Senior Citizen Saving Scheme - फोटो : iStock
आप अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस में विजिट करके आसानी से वरिष्ठ नागरिक बचत योजना में अपना खाता खुलवा सकते हैं। पोस्ट ऑफिस में आपको अपने आवेदन फॉर्म को फिल करके उसे जरूरी दस्तावेजों को साथ अटैच करके पोस्ट ऑफिस में जमा करना होगा।

जानना जरूरी: अगर आप भी जमा करते हैं ऑनलाइन बिजली का बिल, तो जरूर जान लें ये बातें, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें