ATM Safety Tips: आज के इस डिजिटल युग ने हमारे कई कामों को काफी आसान बना दिया है। अब हम स्मार्टफोन के माध्यम से ही कई जरूरी कामों को अपने घर से कर पा रहे हैं। इस डिजिटल दौर ने पेमेंटिंग सिस्टम में अभूतपूर्व क्रांति को जन्म दिया है। आज के समय हम सभी लोग यूपीआई या किन्हीं दूसरे माध्यम से डिजिटल पेमेंट को अंजाम दे रहे हैं। हालांकि, कई बार ऐसी स्थिति बन जाती है कि हमें एटीएम कार्ड लेकर बाहर जाना पड़ता है। अगर आप भी डिजिटल पेमेंट की जगह ज्यादातर एटीएम कार्ड से लेनदेन करते हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। एटीएम कार्ड का इस्तेमाल करते समय आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। अगर आप इन बातों का ध्यान नहीं रखते हैं। ऐसे में आपको बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से -