फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ATM Tips: एटीएम से पैसे निकालते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, नहीं तो खाली हो जाएगा बैंक खाता

Tue, 15 Feb 2022 10:58 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
एटीएम से पैसे निकालते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां - फोटो : istock
शायद आप लोग अभी वो समय नहीं भूले होंगे, जब हमें बैंक से पैसे निकालने के लिए एक लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता था। पहले आपको बैंक जाना पड़ता था, और वहां जाकर पैसे निकालने वाली स्लिप भरनी पड़ती थी। इसमें आपको कितने पैसे निकालने हैं, बैंक खाता संख्या, दिनांक आदि चीजें भरनी पड़ती थी। वहीं, साइन मैच न होना सबसे बड़ी समस्या होती थी, जिसके कारण कई बार लोगों को पैसे नहीं मिल पाते थे। लेकिन अब वक्त बदल चुका है, और अब पैसे निकालने के लिए बस आपके पास अपना एटीएम कार्ड होना चाहिए। इसकी मदद से आप कभी भी पैसे निकाल सकते हैं और वो भी मिनटों में। लेकिन क्या आपको पता है कि एटीएम से पैसे निकालते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? नहीं तो आपका बैंक खाता खाली तक हो सकता है। अगर नहीं, तो चलिए हम आपको इस बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
एटीएम से पैसे निकालते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां - फोटो : istock
कैमरा तो नहीं लगा
  • आप एटीएम पर पैसे निकालने जाते हैं, तो ये चेक जरूर कर लें कि कहीं वहां कैमरा तो नहीं लगा है। अगर आपको कहीं पर कुछ संदिग्ध दिखता है, तो सावधान हो जाएं और उस एटीएम मशीन से पैसे न निकाले। साथ ही आप पुलिस या बैंक को इसकी सूचना दे सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
एटीएम से पैसे निकालते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां - फोटो : istock
कार्ड, पिन नंबर किसी को न दें
  • अमूमन देखा जाता है कि कई लोग अपने रिश्तेदारों या दोस्तों को अपना एटीएम कार्ड या पिन नंबर दे देते हैं। ऐसे में कई ऐसी घटनाएं देखने को मिलती हैं, जिनमें लोग किसी और के बैंक खाते से पैसे निकाल लेते हैं। आपको ऐसा करने से बचना है, और गलती से भी किसी को अपनी बैंकिंग जानकारी साझा न करें।

4 of 6
एटीएम से पैसे निकालते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां - फोटो : istock
किसी की मदद न लें
  • कई लोग एटीएम से पैसे निकालने जाते हैं, लेकिन उनको एटीएम से पैसे निकालने नहीं आते हैं। ऐसे में वो किसी अनजान व्यक्ति की मदद लेते हैं। लेकिन ऐसा करने से आपको बचना है, क्योंकि अनजान व्यक्ति आपके एटीएम कार्ड की जानकारी चुरा सकता है या आपके खाते से ज्यादा पैसे निकाल सकता है। इसके अलावा पिन डालते समय कीपैड को हाथ से ढककर ही अपना पिन नंबर दर्ज करें।
विज्ञापन

5 of 6
एटीएम से पैसे निकालते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां - फोटो : istock
कैंसिल बटन दबाना न भूलें
  • ध्यान रहे कि आप जब भी एटीएम से पैसे निकालें और जब आपकी ट्रांजेक्शन पूरी हो जाए, तो आपको कैंसिल का बटन जरूर दबाना है। जब तक स्क्रीन से आपकी जानकारी पूरी तरह हट न जाएं, मशीन न छोड़ें। ऐसा इसलिए क्योंकि इसके बाद भी कोई इसका इस्तेमाल कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एटीएम से पैसे निकालते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां - फोटो : istock
कार्ड क्लोनिंग से बचकर
  • वहीं, हम जब भी एटीएम से पैसे निकालते हैं, तो कार्ड लगाते हैं। आपको इस कार्ड लगाने वाली जगह को ठीक से देखना है, क्योंकि अपराधी कार्ड को रीड करने के लिए कार्ड क्लोनिंग या अन्य तरह की चिप का इस्तेमाल करते हैं। इससे वो आपके कार्ड की सारी जानकारी चुरा लेते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें