Atal Pension Yojana: क्या आप अटल पेंशन योजना के बारे में जानते हैं? दरअसल, ये एक पेंशन योजना है जिसको भारत सरकार चलाती है। इस योजना के जरिए लोगों को पेंशन देने का काम किया जाता है। हालांकि, इसमें पहले आपको निवेश करना पड़ता है और इसके बाद जब आपकी उम्र 60 साल हो जाती है तो इसके बाद आपको हर महीने 5 हजार रुपये तक की पेंशन मिलती है। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आपको इसके लिए आवेदन करना होता है और प्रीमियम जमा करना होता है। उम्र के हिसाब से अलग-अलग प्रीमियम आता है जो आपके बैंक खाते से कट जाता है। इसके बाद 60 साल की उम्र के बाद आपको हर माह पेंशन मिलती है। तो चलिए जानते हैं आप इस योजना से कैसे जुड़ सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...