फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Atal Pension Yojana: इस सरकारी योजना में 210 रुपये का करें निवेश, जीवन भर मिलेगी हर महीने 5 हजार रुपये की पेंशन

Fri, 10 Jun 2022 04:54 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Atal Pension Yojana - फोटो : istock
Atal Pension Yojana: अपने भविष्य को सही दिशा और उसको सुरक्षित करने के लिए हम सभी लोग चिंतित रहते हैं। ऐसे में कई लोग काफी पहले से निवेश शुरू कर देते हैं। आज के इस आधुनिक दौर में कई लोग म्यूचुअल फंड और स्टॉक में लॉन्ग टर्म को ध्यान में रखकर निवेश कर रहे हैं। वहीं देश में ऐसे लोगों की संख्या काफी अधिक है, जो सुरक्षित निवेश के विकल्प के रास्तों की तलाश करते हैं। अगर आप भी किसी ऐसी स्कीम की तलाश कर रहे हैं, जहां पर निवेश करने के बाद आपका भविष्य सुरक्षित हो जाए। इसी कड़ी में आज हम आपको भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। भारत सरकार की इस योजना का नाम अटल पेंशन योजना है। इस स्कीम में निवेश करने के बाद आपको किसी दूसरे व्यक्ति के ऊपर आर्थिक रूप से निर्भर होने की जरूरत नहीं होगी। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 5
Atal Pension Yojana - फोटो : istock
अटल पेंशन योजना में निवेश करने के बाद आपको हर महीने 5 हजार रुपये की पेंशन मिलती है। इस योजना में आवेदन करने के लिए आपकी उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। देश में बड़े पैमाने पर लोग सरकार की इस महत्वाकांक्षी स्कीम में निवेश कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Atal Pension Yojana - फोटो : istock
अगर आपकी उम्र 18 वर्ष है ऐसे में आपको हर महीने 210 रुपये का निवेश करना होगा। वहीं जब आपकी आयु 60 वर्ष की हो जाएगी। उसके बाद आपको हर महीने अटल पेंशन योजना के तहत 5 हजार रुपये की पेंशन मिलेगी। ये एक सामाजिक सुरक्षा योजना है। इस योजना का उद्देश्य 60 की उम्र के बाद निवेशकर्ता को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।

4 of 5
Atal Pension Yojana - फोटो : istock
अगर आप भी इस स्कीम में आवेदन करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपके पास आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, पहचान पत्र, स्थायी पते का प्रमाण, पासपोर्ट साइज फोटो आदि दस्तावेजों का होना जरूरी है। इसके अलावा आपका आधार कार्ड भी बैंक से लिंक होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Atal Pension Yojana - फोटो : iStock
अगर आप इस योजना में आवेदन करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको https://enps.nsdl.com/eNPS/NationalPensionSystem.html पर विजिट करना है। यहां आप एपीवाई एप्लीकेशन पर क्लिक करके योजना में आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें