फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल पेंशन योजना के फायदे: आप भी ले सकते हैं हर महीने हजारों में पेंशन, जानें कैसे

Fri, 11 Aug 2023 03:38 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
क्या है अटल पेंशन योजना? - फोटो : iStock
Atal Pension Yojana: लगभग हर कोई चाहता है कि वो निवेश करे, ताकि उसका आने वाला कल सुरक्षित रह सके। इसके लिए लोग कई अलग-अलग तरह की स्कीम में निवेश करते हैं। हालांकि, लोग निवेश के लिए ऐसी जगह को चुनते हैं जहां वो अपनी मेहनत की कमाई को सुरक्षित ढंग से लगा सके और फिर उन्हें रिटर्न भी बेहतर मिल पाए। ऐसी कई सरकारी योजनाएं भी हैं, जिनमें आप निवेश कर सकते हैं। जैसे- साल 2015 में शुरू हुई अटल पेंशन योजना। इस योजना के अंतर्गत आप हर महीने पांच हजार रुपये तक की पेंशन का लाभ उठा सकते हैं। इसलिए तो मौजूदा समय में इस योजना से काफी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं। तो चलिए जानते हैं इस योजना के बारे में और इसके अंतर्गत मिलने वाले फायदों के बारे में। अगली स्लाइड्स में आप इसके बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
क्या है अटल पेंशन योजना? - फोटो : Istock
पहले योजना जान लीजिए
  • दरअसल, अटल पेंशन योजना की शुरूआत साल 2015 में हुई थी। इस योजना के अंतर्गत आपको इसमें पहले निवेश करना होता है, जिसके बाद जब आप 60 साल के हो जाते हैं तो फिर आपको हर महीने 5 हजार रुपये तक पेंशन के रूप में मिल सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
क्या है अटल पेंशन योजना? - फोटो : Istock
  • आप इसे ऐसे समझिए कि अगर आप इस योजना में हर महीने 210 रुपये का निवेश करते हैं, तो ऐसे में आपको 60 साल की उम्र के बाद सालाना 60 हजार रुपये तक की पेंशन मिल सकती है। इस हिसाब से हर महीने आप 5 हजार रुपये की पेंशन का लाभ उठा सकते हैं।

4 of 6
क्या है अटल पेंशन योजना? - फोटो : Istock
ये लोग कर सकते हैं आवेदन:-
  • जो भारत का नागरिक है वो आवेदन कर सकता है
  • जिसकी उम्र 18 से 40 साल के बीच है
  • जिसके बाद बैंक खाता है और वो आधार से लिंक है
  • ऐसा व्यक्ति जो पहले से इस योजना का लाभ न ले रहा हो।
विज्ञापन

5 of 6
क्या है अटल पेंशन योजना? - फोटो : istock
ऐसे कर सकते हैं आवेदन:-

स्टेप 1
  • पहले आपको योजना के आधिकारिक पोर्टल enps.nsdl.com/eNPS/NationalPensionSystem.html पर जाना है और यहां पर दिए हुए 'एपीवाई एप्लीकेशन' पर क्लिक करें
  • अब अपने आधार की जानकारी दर्ज करें, इसके अलावा मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करना है और फिर आपकी बैंक खाते की जानकारी वेरिफाई होगी
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
क्या है अटल पेंशन योजना? - फोटो : istock
स्टेप 2
  • फिर आपका बैंक खाता सक्रिय हो जाएगा और फिर प्रीमियम और नॉमिनी की जानकारी दें
  • आखिर में ई-साइन करें और वेरिफिकेशन के बाद आपका आवेदन पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें