फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया के इस काम से बना सकते हैं अपना अलग करियर, बस चाहिए ये खास हुनर

Sat, 26 Sep 2026 01:17 PM IST
दीक्षा पाठक यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला

सार

Astro-Psychology and Finance: अगर आपको ज्योतिष और पैसों से जुड़ी बातें दोनों समझने में दिलचस्पी है तो सोशल मीडिया पर इन दोनों को जोड़कर अपना अलग कंटेंट बनाया जा सकता है। आसान रील्स के जरिए लोगों को ज्योतिषीय मान्यताओं के साथ बचत, बजट और पैसों की सही आदतों के बारे में बताया जा सकता है।
 
विज्ञापन
1 of 5
फोन से शुरू करें अपना डिजिटल काम - फोटो : AI

आज के समय में सोशल मीडिया पर सिर्फ डांस, कॉमेडी या मनोरंजन वाला कंटेंट ही नहीं चलता। लोग अब ऐसी जानकारी भी देखना पसंद करते हैं जो उनकी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी हो। ऐसे में अगर किसी व्यक्ति को ज्योतिष और पैसों से जुड़ी बातों में दिलचस्पी है तो वह इन दोनों विषयों को मिलाकर अपना अलग डिजिटल निश बना सकता है। तो आज की खबर में हम इसी के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं। 

विज्ञापन

2 of 5
फोन से शुरू करें अपना डिजिटल काम - फोटो : AI

जरूर बनाएं ऐसे कंटेंट
इसमें एस्ट्रो-साइकोलॉजी और पर्सनल फाइनेंस से जुड़ा कंटेंट बनाया जा सकता है। उदाहरण के लिए, ज्योतिषीय मान्यताओं में कुंडली के दूसरे भाव को धन और परिवार, 11वें भाव को लाभ और 12वें भाव को खर्च से जोड़कर देखा जाता है। क्रिएटर इन मान्यताओं को आसान भाषा में समझा सकता है और साथ में पैसों से जुड़ी बातें भी बता सकता है।

विज्ञापन

3 of 5
फोन से शुरू करें अपना डिजिटल काम - फोटो : AI

रील्स में कैसे बनाएं कंटेंट?
इसके लिए बहुत लंबे वीडियो बनाने की जरूरत नहीं है। छोटी रील्स से शुरुआत की जा सकती है। जैसे किसी वीडियो में बताया जा सकता है कि ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार कुंडली का दूसरा भाव किस चीज से जुड़ा माना जाता है। इसके बाद उसी वीडियो में यह समझाया जा सकता है कि असल जिंदगी में बचत करने के लिए बजट बनाना क्यों जरूरी है।

4 of 5
फोन से शुरू करें अपना डिजिटल काम - फोटो : Adobe Stock
बेसिक जानकारियों पर भी बना सकते हैं रील
इसी तरह 30 से 60 सेकंड की रील में खर्च कम करने, इमरजेंसी फंड बनाने, बचत की आदत डालने या निवेश की बेसिक जानकारी दी जा सकती है। इससे कंटेंट सिर्फ ज्योतिष तक सीमित नहीं रहेगा।

भरोसा बनाना सबसे जरूरी
इस तरह का कंटेंट बनाते समय एक बात का ध्यान रखना जरूरी है। ज्योतिष से जुड़ी बातों को मान्यता के तौर पर ही बताना चाहिए, वैज्ञानिक तथ्य की तरह नहीं। वहीं निवेश और पैसों से जुड़ी जानकारी देते समय सही जानकारी देना जरूरी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फोन से शुरू करें अपना डिजिटल काम - फोटो : Adobe Stock

धीरे-धीरे बढ़ेगी ऑडियंस
अगर कंटेंट लगातार अच्छा और आसान रहेगा तो धीरे-धीरे एक खास ऑडियंस बन सकती है। आगे चलकर इसी कम्युनिटी के जरिए ब्रांड कोलैबोरेशन और दूसरी डिजिटल कमाई के मौके मिल सकते हैं। शुरुआत में कमाई से ज्यादा जरूरी लोगों का भरोसा जीतना होगा।

बच्चे की पढ़ाई के लिए अभी से जोड़ें पैसा, 1000 रुपये की एसआईपी से ऐसे तैयार करें बड़ा फंड

पति संभालते हैं घर का सारा पैसा? महिलाओं को इन पांच वित्तीय चीजों की जानकारी जरूर रखनी चाहिए

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें