फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Vishwakarma Yojana: इस योजना से जुड़कर आप भी ले सकते हैं कई लाभ, जानें कैसे चेक कर सकते हैं अपनी पात्रता

Thu, 15 Feb 2024 12:33 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
विश्वकर्मा योजना के लिए पात्रता कैसे चेक करें? - फोटो : Amar Ujala
PM Vishwakarma Yojana: केंद्र सरकार द्वारा मौजूदा समय में कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनसे एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े भी हुए हैं। वहीं, बीती 17 सितंबर 2023 को भारत सरकार ने एक योजना की शुरुआत की। दरअसल, इस योजना का नाम प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशन सम्मान योजना है। इस योजना से अगर आप जुड़ते हैं, तो आपको कई तरह के लाभ दिए जाते हैं। इस योजना के अंतर्गत 18 पारंपरिक व्यापारों को शामिल किया गया है। अगर आप भी इस योजना से जुड़कर लाभ लेना चाहते हैं, तो आप ले सकते हैं। पर आपको पहले अपनी पात्रता चेक करनी होती है। तो चलिए जानते हैं पात्रता क्या है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
विश्वकर्मा योजना के लिए पात्रता कैसे चेक करें? - फोटो : Istock
कौन लोग पात्र हैं?

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत आपको कई लाभ मिलते हैं, लेकिन आवेदन से पहले आपको अपनी पात्रता चेक करनी होती है। योजना के लिए वो लोग पात्र हैं...
  • जो नाव निर्माता हैं, लोहार हैं, जो लोग ताला बनाने वाले हैं, नाई हैं, मालाकार और धोबी हैं
  • अगर आप मोची/जूता बनाने वाले कारीगर हैं और दर्जी हैं, अगर आप गुड़िया और खिलौना निर्माता हैं
विज्ञापन

3 of 5
विश्वकर्मा योजना के लिए पात्रता कैसे चेक करें? - फोटो : Istock
  • जो पत्थर तोड़ने वाले हैं, आप हथौड़ा और टूलकिट निर्माता हैं राजमिस्त्री हैं
  • पत्थर तराशने वाले, फिशिंग नेट निर्माता और टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले लोग इस योजना के लिए पात्र माने जाते हैं।

4 of 5
विश्वकर्मा योजना के लिए पात्रता कैसे चेक करें? - फोटो : istock
लाभार्थियों को ये लाभ दिए जाते हैं:-
  • बात अगर पीएम किसान योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभों की करें, तो इसमें टूलकिट खरीदने के लिए लोगों को 15 हजार रुपये दिए जाते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विश्वकर्मा योजना के लिए पात्रता कैसे चेक करें? - फोटो : istock
  • वहीं, योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को आधुनिक ट्रेनिंग दी जाती है, जिसके लिए रोजाना 500 रुपये का स्टाइपैंड दिया जाता है
  • बिना सिक्योरिटी के आपको एक लाख रुपये का लोन दिया जाता है और इसे भरने के बाद अतिरिक्त 2 लाख रुपये का लोन दिया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें