भारत में बड़े पैमाने पर कपड़ों को धोने के लिए वाशिंग मशीन का उपयोग किया जाता है। आज बाजार में कई हाईटेक वाशिंग मशीन आ चुके हैं, जो न केवल आपके कपड़ों को एक पेशेवर अंदाज में साफ करने का काम करते हैं। वहीं इनको उपयोग में लाने से आपका समय भी काफी बचता है। वहीं दूसरी तरफ भारत में एक बड़ी आबादी लोअर मिडिल क्लास की है। वाशिंग मशीन की ज्यादा कीमतों के होने के वजह से ये लोग उन्हें खरीद नहीं पाते। ऐसे में आज हम आपको मिनी वाशिंग मशीन के बारे में बताने वाले हैं। अमेजन पर आपको ये मिनी वाशिंग मशीन आसानी से 900 रुपये से भी कम कीमत में मिल जाएंगे। इनके काम करने का तरीका बिल्कुल वाशिंग मशीन के जैसा है। आप इनको इस्तेमाल में लाकर अपने कपड़ों को अच्छे से साफ कर सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इन वाशिंग मशीन के बारे में विस्तार से -