फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें: आयुष्मान योजना के बारे में यहां जानें विस्तार से, मिल सकता है पांच लाख रुपये का लाभ

Mon, 17 Jul 2023 02:57 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान योजना के फायदे क्या हैं? - फोटो : Amar Ujala
Ayushman Card: सरकार ऐसी कई योजनाओं का संचालन कर रही है, जिनके जरिेए लाखों-करोड़ों लोगों तक लाभ पहुंच रहा है। केंद्र सरकार हो या फिर राज्य सरकारें, ये दोनों ही ऐसी योजनाओं को चला रहे हैं और हर साल इन योजनाओं पर काफी पैसे भी खर्च किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में एक योजना है 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना।' दरअसल, ये एक स्वास्थ्य योजना है, जिसके अंतर्गत लोगों का मुफ्त में इलाज किया जाता है। अगर आप भी चाहें तो इस योजना से जुड़कर मुफ्त इलाज का लाभ उठा सकते हैं, लेकिन उससे पहले इस योजना के बारे में जरूर जान लें। आप अगली स्लाइड्स में इस योजना के बारे में विस्तार से जान सकते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान योजना के फायदे क्या हैं? - फोटो : Istock
क्या है योजना?
  • इस योजना का नाम 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' है। इस योजना को आर्थिक रूप से कमजोर और गरीब वर्ग के लोगों के लिए विशेषतौर पर शुरू किया गया। मौजूदा समय में इस आयुष्मान योजना से एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान योजना के फायदे क्या हैं? - फोटो : Istock
फायदे जान लीजिए
  • बात अगर आयुष्मान कार्ड योजना के अंतर्गत मिलने वाले फायदों की करें, तो इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं, जिसके बाद कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना पांच लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त में करवा सकता है।

4 of 5
आयुष्मान योजना के फायदे क्या हैं? - फोटो : Istock
अपनी पात्रता ऐसे करें चेक:-

स्टेप 1
  • अगर आप भी अपनी पात्रता चेक करना चाहते हैं, तो पहले आधिकारिक पोर्टल pmjay.gov.in पर जाएं
  • फिर यहां पर दिख रहे 'Am I Eligible' वाले विकल्प पर क्लिक करें
  • इसके बाद अपना मोबाइल नंबर भरें और इस पर आए ओटीपी को भी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान योजना के फायदे क्या हैं? - फोटो : istock
स्टेप 2
  • फिर आपको दो विकल्प मिलेंगे, जहां पहले में अपना राज्य चुन लें
  • वहीं, दूसरे वाले विकल्प में अपना राशन कार्ड नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करें
  • अब आपको सर्च पर क्लिक करना है
  • ऐसा करने के बाद आपको पता चल जाएगा कि आप योजना के लिए पात्र हैं या अपात्र।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें