फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Govt Scheme: गरीब लोगों को सरकार दे रही है 30 हजार रुपये की आर्थिक सहायता, तुरंत ऐसे उठाएं योजना का लाभ

Mon, 17 Jul 2023 11:54 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
National Family Benefit Scheme - फोटो : i stock
हमारे देश में आज भी आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की संख्या करोड़ों में है। इन लोगों को जीवन में गुजर बसर करते समय कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में देश में केंद्र और राज्य सरकारें इन गरीब लोगों की आर्थिक मदद करने के लिए कई शानदार स्कीम्स का संचालन कर रही हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य गरीब लोगों को आर्थिक और सामाजिक स्तर पर सशक्त बनाना है, ताकि जीवन में गुजर बसर करते समय किसी प्रकार की आर्थिक दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इसी सिलसिले में आज हम आपको उत्तर प्रदेश सरकार की एक बेहद ही महत्वाकांक्षी स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस योजना का नाम नेशनल फैमिली बेनिफिट स्कीम है। योजना के तहत सरकार राज्य में रह रहे गरीब लोगों को 30 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दे रही है। आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से - 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
National Family Benefit Scheme - फोटो : istock
उत्तर प्रदेश सरकार की फैमिली बेनिफिट स्कीम के अंतर्गत अगर गरीब परिवार में किसी कमाने वाले व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है। इस स्थिति में सरकार उस गरीब परिवार को 30 हजार रुपये देती है। 
विज्ञापन

3 of 5
National Family Benefit Scheme - फोटो : iStock
इस योजना के तहत परिवार के मुखिया जिसकी उम्र 18 से लेकर 60 साल के बीच है। अगर उसकी मृत्यु होती है। ऐसे में संबंधित परिवार को 30 हजार रुपये दिए जाते हैं।

4 of 5
National Family Benefit Scheme - फोटो : istock
स्कीम का लाभ उठाने से पहले आपको कुछ बातों के बारे में जानना जरूरी है। योजना का लाभ उन्हीं परिवारों को मिलेगा, जिनकी सालाना आय 46 हजार रुपये से कम है। वहीं शहरी क्षेत्र में सालाना आय 56 हजार रुपये निश्चित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
National Family Benefit Scheme - फोटो : istock
अगर आप पात्रता के इन मानदंडों को पूरा करते हैं। ऐसे में आप उत्तर प्रदेश सरकार की फैमिली बेनिफिट स्कीम का लाभ उठा सकते हैं। स्कीम का लाभ लेने के लिए आपको इस वेबसाइट http://nfbs.upsdc.gov.in/NFBS2022_23/index.aspx पर विजिट करके आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें