Alcohol Storage Rule: जब भी बात पार्टी की होती है, तो कई लोग शराब को अपने जश्न में शामिल कर ही लेते हैं। उदाहरण के लिए जैसे- अब नया साल आ रहा है, तो ऐसे में लोग इस दिन नए साल का स्वागत करते हैं और खूब पार्टी करते हैं। वहीं, इन पार्टियों में शराब भी परोसी जाती है। ऐसे में जहां कई लोग बार जाते हैं, तो कई लोग अपने घर पर ही पार्टी करते हैं। ऐसे में जो लोग घरों में पार्टी करते हैं वो नए साल ही नहीं बल्कि, ड्राई डे के मौके पर भी घर में शराब स्टोर कर लेते हैं यानी पहले ही खरीदकर रख लेते हैं ताकि उन्हें दिक्कत न हो। पर क्या आप जानते हैं कि आप अपने घर में कितनी शराब रख सकते हैं? शायद नहीं, लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसको लेकर भी नियम है। तो चलिए जानते हैं आखिर क्या कहता है नियम...