फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Airtel: 1799 रुपये के रिचार्ज पर मिल रही 365 दिनों की वैलिडिटी, इंटरनेट के साथ मिलेंगे ये शानदार बेनिफिट्स

Wed, 02 Nov 2022 10:22 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Airtel 1799 Recharge Plan Details in Hindi - फोटो : Airtel
Airtel 1799 Recharge Plan Details in Hindi: अगर आप एयरटेल की टेलीकॉम सेवाओं का उपयोग करते हैं। ऐसे में ये खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको एयरटेल के एक बेहद ही शानदार रिचार्ज प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं। एयरटेल के इस प्लान की कीमत महज 1799 रुपये है। इस प्लान में आपको पूरे एक साल की वैलिडिटी मिल रही है। देश में ऐसे कई लोग हैं, जो इंटरनेट का उपयोग बेहद ही सीमित मात्रा में करते हैं। इसके अलावा कई लोगों के घरों में वाईफाई राउटर लगा होता है। ऐसे में उनके इंटरनेट से जुड़े काम इसी से हो जाते हैं। इस स्थिति में कई ग्राहक ऐसे रिचार्ज प्लान की तलाश करते हैं, जिनमें उनको सीमित इंटरनेट के साथ कम कीमत पर लॉन्ग वैलिडिटी मिलती हो। अगर आप भी किसी ऐसे ही रिचार्ज प्लान की तलाश कर रहे हैं। इस स्थिति में आज हम आपको एयरटेल के एक बेहद ही शानदार रिचार्ज प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं - 
विज्ञापन

2 of 5
Airtel 1799 Recharge Plan Details in Hindi - फोटो : istock
एयरटेल के इस रिचार्ज प्लान की कीमत 1799 रुपये है। इस प्लान को रिचार्ज कराने के बाद आपको छोटी अवधि में बार बार किसी और प्लान को रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं होगी। इसमें आपको पूरे 365 दिनों की वैधता मिल रही है।
विज्ञापन

3 of 5
Airtel 1799 Recharge Plan Details in Hindi - फोटो : istock
इस प्लान को रिचार्ज कराने के बाद आपको इंटरनेट का मजा भी मिलता है। इस प्लान में आपको कुल 24 GB इंटरनेट डाटा मिलता है। इस प्लान में आपको रोजाना डेली डाटा लिमिट नहीं मिल रही है।

4 of 5
Airtel 1799 Recharge Plan Details in Hindi - फोटो : istock
प्लान में मिल रहे 24 GB इंटरनेट डाटा की वैलिडिटी 365 दिनों के लिए होगी। इंटरनेट डाटा खत्म होने के बाद आप डाटा एड ऑन प्लान्स को अपने स्मार्टफोन में रिचार्ज करा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Airtel 1799 Recharge Plan Details in Hindi - फोटो : istock
एयरटेल के इस रिचार्ज प्लान में मैसेजिंग के लिए आपको 3600 SMS की सुविधा भी मिलती है। इसकी वैधता कुल 365 दिनों के लिए है। अगर आप एयरटेल के लॉन्ग वैलिडिटी के साथ किसी सस्ते प्लान की तलाश कर रहे हैं। ऐसे में आप इस प्लान को अपने स्मार्टफोन में रिचार्ज करा सकते हैं।

Digital Rupee: क्या है डिजिटल रुपया? जानिए कैसे अलग है ये क्रिप्टोकरेंसी से
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें