Air Purifier: सर्दियों का सीजन शुरू होने जा रहा है। धीरे-धीरे ठंड का प्रभाव बढ़ने लगा है। ठंड के सीजन में प्रदूषण काफी बढ़ जाता है। प्रदूषण बढ़ने से दिल्ली एनसीआर, गाजियाबाद, नोएडा आदि कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स बढ़ने लगता है। प्रदूषण बढ़ने के कारण वातावरण में लोगों के लिए सांस लेना भी दूभर हो जाता है। बढ़ते प्रदूषण के कारण लोगों को स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं परेशान करने लगती हैं। यही नहीं प्रदूषण का प्रभाव इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि बाहर निकलने पर आंखों में जलन का भी एहसास होता है। वहीं जो लोग पहले से ही श्वास संबंधी समस्या से परेशान होते हैं। उनको श्वास से जुड़ी कई और दिक्कतें परेशान करने लगती हैं। अगर आप इस समस्या से निजात पाना चाहते हैं। ऐसे में हम आपको एयर प्यूरीफायर डिवाइस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसको आप अपने घरों में लगाकर प्रदूषण के प्रभाव को कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं -