PVC Aadhaar Card: कोई सरकारी काम करवाना हो या फिर गैर-सरकारी काम, आपको इसके लिए आधार कार्ड की जरूरत तो पड़ ही जाती है। आधार कार्ड आज के समय में लगभग सभी कामों के लिए जरूरी हो चुका है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा भारत के नागिरकों को ये दिया जाता है। इसमें कार्डधारक की बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक ग्राफिक जानकारी के अलावा एक यूनिक आधार नंबर भी होता है। इन सबके बीच आजकल लोग पीवीसी आधार कार्ड भी बनवा रहे हैं। इसके कई फायदे हैं, लेकिन आपने अपना पीवीसी कार्ड अगर कहीं बाहर, जैसे- साइबर कैफे आदि से बनवाया है, तो ये गलत है इससे आपका ये पीवीसी आधार कार्ड अमान्य हो सकता है। तो चलिए जानते हैं आखिर क्यों और कैसे...