फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खबर काम की: इस तरह के पीवीसी आधार कार्ड कभी न बनवाएं, वरना अटक सकते हैं कई काम

Sat, 09 Sep 2023 05:22 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कौन सा पीवीसी आधार कार्ड अमान्य है? - फोटो : Amar Ujala
PVC Aadhaar Card: कोई सरकारी काम करवाना हो या फिर गैर-सरकारी काम, आपको इसके लिए आधार कार्ड की जरूरत तो पड़ ही जाती है। आधार कार्ड आज के समय में लगभग सभी कामों के लिए जरूरी हो चुका है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा भारत के नागिरकों को ये दिया जाता है। इसमें कार्डधारक की बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक ग्राफिक जानकारी के अलावा एक यूनिक आधार नंबर भी होता है। इन सबके बीच आजकल लोग पीवीसी आधार कार्ड भी बनवा रहे हैं। इसके कई फायदे हैं, लेकिन आपने अपना पीवीसी कार्ड अगर कहीं बाहर, जैसे- साइबर कैफे आदि से बनवाया है, तो ये गलत है इससे आपका ये पीवीसी आधार कार्ड अमान्य हो सकता है। तो चलिए जानते हैं आखिर क्यों और कैसे...
विज्ञापन

2 of 5
कौन सा पीवीसी आधार कार्ड अमान्य है? - फोटो : Faceboo/@aadhaarsmartcard
क्या कहना है यूआईडीएआई का?
  • दरअसल, काफी पहले ही भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई की तरफ से ये जानकारी दी जा चुकी है कि अगर कोई कार्डधारक कहीं बाहर जैसे- साइबर कैफे आदि से पीवीसी आधार कार्ड बनवाता है, तो ये अमान्य घोषित है यानी ये मान्य नहीं माने जाएंगे।
विज्ञापन

3 of 5
कौन सा पीवीसी आधार कार्ड अमान्य है? - फोटो : istock
कारण भी जान लीजिए
  • अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्यों है और इसके पीछे क्या कारण है, तो जान लीजिए कि यूआईडीएआई के मुताबिक ऐसे बाहर से बनवाए गए पीवीसी कार्ड इसलिए अमान्य है क्योंकि इनमें सुरक्षा फीचर की कमी होती है। 

4 of 5
कौन सा पीवीसी आधार कार्ड अमान्य है? - फोटो : istock
कैसे बनवा सकते हैं मान्य पीवीसी आधार कार्ड?

स्टेप 1
  • अगर आप भी मान्य पीवीसी आधार कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको  यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाना है
  • यहां जाकर 'माय आधार' वाले सेक्शन में जाकर 'ऑर्डर आधार पीवीसी कार्ड' पर क्लिक करना है
  • अब यहां अपना आधार नंबर और स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा कोड भरें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कौन सा पीवीसी आधार कार्ड अमान्य है? - फोटो : istock
स्टेप 2
  • इसके बाद 'सेंड ओटीपी' वाले बटन पर क्लिक करना है
  • अब आपके मोबाइल पर जो ओटीपी आया है, उसे दर्ज करके सबमिट पर क्लिक करें
  • आखिर में अपने कार्ड का प्रिव्यू देखकर ऑनलाइन मोड से 50 रुपये की फीस भरनी है
  • आवेदन के एक सप्ताह के अंदर आपके पते पर ये पीवीसी आधार कार्ड पोस्ट के जरिए पहुंच जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें