हमारे देश में जरूरतमंद लोगों को लाभ मिल सके, उनको आर्थिक रूप से मदद पहुंचाई जा सके और उनको किसी तरह की तकलीफ न हो आदि। इन सब बातों को ध्यान में रखकर भारत सराकर और राज्य सरकारों द्वारा समय-समय पर कई तरह की योजनाएं चलाई जाती हैं। इनका लाभ सीधे तौर पर जरूरतमंद तक पहुंचाने के लिए इन लोगों के खाते में पैसे भी भेजे जाते हैं। ऐसी ही एक योजना है पीएम किसान सम्मान निधि योजना, जिसे भारत सरकार द्वारा चलाया जाता है और इसके तहत सालाना किसानों को 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाती है। इस मदद को किसानों तक 2 हजार रुपये की किस्त के तौर पर पहुंचाया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अब इस योजना में एक बदलाव किया गया है, जिसके तहत आपके पास एक दस्तावेज होना जरूरी है नहीं तो आपको इस योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा। तो चलिए जानते हैं ये कौन सा दस्तावेज है...