AC Tips And Tricks: इस समय देशभर में भीषण गर्मी पड़ रही है। गर्मी का सितम इस कदर ढह रहा है कि कई शहरों में पारा 50 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है। अल नीनो और ग्लोबल वार्मिंग के प्रभाव के कारण इस साल की गर्मी पिछले कई सालों के रिकॉर्ड को तोड़ रही है। गर्मी का प्रकोप इस कदर बढ़ा हुआ है कि कई जगहों पर तो कूलर और पंखों को चलाने के बाद भी लोगों को राहत नहीं मिल रही है। इस कारण कई लोग अपने घरों में एसी को लगवा रहे हैं। हालांकि, एसी का उपयोग करने पर एक चीज जो लोगों को परेशान कर रही है वह हर महीने आने वाला ज्यादा बिजली बिल है। इसका बुरा असर लोगों की जेब पर पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर एसी का उपयोग करने वाले कई लोग अक्सर यह सवाल करते हैं कि एसी को स्विच से बंद करना चाहिए या रिमोट से उसको ऑफ करना ठीक रहता है? अगर आप भी इस बारे में जानना चाहते हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।