AC Blast Alert: जिस तरह सर्दियों के मौसम में हमें ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों की जरूरत पड़ती है। ठीक ऐसे ही गर्मियों में हमें जलती-चुभती गर्मी से बचने के लिए पंखे-कूलर की जरूरत होती है, लेकिन पिछले कुछ सालों से इतनी गर्मी पड़ रही है कि अब तो कूलर भी फेल नजर आते हैं। इसलिए लोग एसी का इस्तेमाल करते हैं। एसी चलाने से ठंडक तो मिलती है, लेकिन हम इस बात को भी नजरअंदाज नहीं कर सकते कि गर्मियां बढ़ने के साथ ही एसी में आग लगने और ब्लास्ट होने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। एसी में ब्लास्ट होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं जिनमें शॉर्ट सर्किट से लेकर खराब मेंटेनेंस जैसी चीजें शामिल हो सकती हैं, लेकिन एसी में अगर कोई दिक्कत है तो ये पहले ही संकेत देता है जिन्हें आपको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। तो चलिए जानते हैं ये कौन से संकेत हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...