फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ABY: क्या आप भी बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड और मिलेगा पूरे पांच लाख रुपये का लाभ? यहां करें चेक

Thu, 12 Oct 2023 12:44 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है? - फोटो : istock
Ayushman Bharat Yojana: जो लोग जरूरतमंद हैं या जो लोग गरीब वर्ग से आते हैं आदि। ऐसे लोगों के लिए सरकार कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। जहां एक तरफ राज्य सरकारें कई ऐसी ऐसी योजनाओं का संचालन कर रही है, तो दूसरी तरफ केंद्र सरकार भी इसमें पीछे नहीं है। जैसे:- 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' को ही देख लीजिए। इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है और अब कई राज्य सरकारें भी इससे जुड़ी हैं। इस स्वास्थ्य योजना से अगर आप भी जुड़ना चाहते हैं, तो इसके लिए अपनी पात्रता चेक कर आप आवेदन कर सकते हैं और लाभ ले सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस योजना के बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है? - फोटो : istock
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवा सकते हैं:-
  • पहले नजदकी जनसेवा केंद्र जाएं और यहां जाकर संबंधित अधिकारी को दस्तावेज दें
  • फिर आपके दस्तावेज वेरिफाई होंगे और आपकी पात्रता चेक होगी
  • फिर सबकुछ जाए पाए जाने पर आपके कार्ड के लिए आवेदन कर दिया जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है? - फोटो : Istock
कितना मिलता है लाभ?
  • बात अगर आयुष्मान योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ की करें, तो जैसा कि ये एक स्वास्थ्य योजना है। ऐसे में इस योजना के तहत कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है।

4 of 5
आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है? - फोटो : istock
कौन बनवा सकता है आयुष्मान कार्ड?
  • आप अगर दिहाड़ी मजदूर हैं
  • अगर आपका मकान कच्चा है
  • आप अगर भूमिहीन व्यक्ति हैं
  • आपके परिवार में अगर कोई दिव्यांग सदस्य है आदि
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है? - फोटो : istock
  • अगर आप निराश्रित या फिर आदिवासी हैं
  • अगर आप अनुसूचित जाति या जनजाति से आते हैं
  • यदि आप ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें