फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ABY: आयुष्मान कार्ड के जरिए क्या है मुफ्त इलाज करवाने का तरीका? कहीं जेब से तो नहीं देने पड़ते पैसे? यहां जाने

Fri, 21 Jun 2024 12:59 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड से कैसे करवा सकते हैं मुफ्त इलाज? - फोटो : Amar Ujala
Ayushman Bharat Yojana Benefits in Hindi: देश में जितनी भी सरकारी योजनाएं चल रही हैं उनसे एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं और लाभ ले रहे हैं। शहर से लेकर गांवों तक में चलने वाली इन योजनाओं में अलग-अलग तरह के लाभ मिलते हैं। किसी में कोई सामान दिया जाता है, तो किसी योजना में तो सीधे तौर पर आर्थिक मदद की जाती है। इसी तरह आयुष्मान भारत योजना में मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है? इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है और मौजूदा समय में एक बड़ी संख्या में लोग इस योजना से जुड़कर लाभान्वित हो रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवा चुके हैं तो चलिए जानते हैं आप कैसे इससे मुफ्त में इलाज करवा सकते हैं और जानने की कोशिश करते हैं कि क्या आपको इलाज के पैसे तो नहीं देने पड़ते? आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड से कैसे करवा सकते हैं मुफ्त इलाज? - फोटो : istock
क्या कार्डधारक को देने पड़ते हैं पैसे?
  • अगर आपके मन में ये सवाल चल रहा है कि आयुष्मान कार्ड बनवाने के बाद आपको इलाज के पैसे देने पड़ते हैं, तो इसका जवाब है नहीं। आयुष्मान कार्डधारक को कोई पैसे नहीं देने होते हैं। हर साल ये कार्ड अपडेट होता है और कार्डधारक पांच लाख रुपये तक का इलाज हर साल करवा सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड से कैसे करवा सकते हैं मुफ्त इलाज? - फोटो : istock
मुफ्त इलाज के लिए पहले अस्पताल का पता करें
  • आपके पास आयुष्मान कार्ड है तो आपको सबसे पहले ये जानना होता है कि आपके शहर या गांव का कौन सा अस्पताल इस योजना में पंजीकृत है। इसके लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाना होता है और यहां पर 'फाइंड अस्पताल'  वाले विकल्प पर क्लिक करके आप ये जान सकते हैं।

4 of 5
आयुष्मान कार्ड से कैसे करवा सकते हैं मुफ्त इलाज? - फोटो : istock
अस्पताल मिल जाए, तो ऐसे करवा सकते हैं मुफ्त इलाज:-

स्टेप 1
  • आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज करवाने के लिए सबसे पहले आपको योजना में रजिस्टर्ड अस्पताल में जाना है
  • यहां जाकर आपको अस्पताल में बने मित्र हेल्प डेस्क पर जाना है
  • यहां पर मौजूद अधिकारी से आपको मिलना है और उन्हें अपना आयुष्मान कार्ड दिखाना है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड से कैसे करवा सकते हैं मुफ्त इलाज? - फोटो : istock
स्टेप 2
  • फिर अधिकारी कार्ड की जांच करता है और देखता है कि आप मुफ्त इलाज के लिए पात्र हैं या नहीं
  • जांच में सब कुछ सही पाए जाने के बाद आप मुफ्त में इलाज करवा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें