Ayushman Card Eligibility: गरीब तबके के साथ सबसे ज्यादा दिक्कत होती है कि वो बीमार पड़ने पर अपना इलाज तक नहीं करवा पाता है, क्योंकि ये लोग आर्थिक रूप से कमजोर होते हैं। हालांकि, सरकारी अस्पताल में मुफ्त इलाज की सुविधा होती है, लेकिन कई बड़ी बीमारियों के सामने ये वर्ग हार तक जाता है। ऐसे ही लोगों की मदद के लिए केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की थी और मौजूदा समय में एक बड़ी संख्या में लोग इस योजना से जुड़कर लाभ ले रहे हैं। इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाता है और उसके बाद कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पताल में अपना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से जुड़ना चाहते हैं, तो चलिए जानते हैं आप कैसे लाभ ले सकते हैं या नहीं क्योंकि पात्र लोगों को ही लाभ मिल सकता है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...