फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानना जरूरी: सरकारी कर्मचारी काम करने के लिए मांग रहा है रिश्वत, तो यहां करें शिकायत तुरंत होगी कार्रवाई

Mon, 12 Feb 2024 12:01 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
How to file complaint against corruption - फोटो : Istock
How to file complaint against corruption: भ्रष्टाचार एक ऐसा दीमक है, जो देश की नींव को धीरे-धीरे खोखला करता जा रहा है। आज के समय विभिन्न सरकारी कार्यालयों में रिश्वतखोरी आम बात हो गई है। सरकारी कामकाज को कराने के लिए कई जगहों पर रिश्वत की मांग होती है। ऐसे में कई बार लोग काफी परेशान हो जाते हैं। रिश्वत न देने पर अक्सर सरकारी कर्मचारी काम करने में लेट लतीफी करते हैं या उस काम को करने में कई तरह की रुकावटे डालते हैं। अगर कोई सरकारी अधिकारी आपसे कोई जरूरी काम करने के लिए पैसों की मांग कर रहा है। इस स्थिति में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको एक ऐसे खास नंबर के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां कॉल करके आप सरकारी कार्यालयों में हो रहे इस तरह के भ्रष्टाचार की शिकायत कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 5
How to file complaint against corruption - फोटो : Istock
अगर कोई सरकारी कर्मचारी आपसे आपका काम करने के लिए रिश्वत की मांग कर रहा है। इस स्थिति में आपको तुरंत अपने मोबाइल फोन में एंटी करप्शन ब्यूरो के हेल्पलाइन नंबर 1064 पर कॉल करनी चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 5
How to file complaint against corruption - फोटो : istock
इस नंबर पर कॉल करने के बाद आपको अपनी क्षेत्रीय भाषा का चुनाव करना है। यह करने के बाद आपको ऑपरेटर असिस्टेंट से बात करने के लिए बताए गए नंबर का चुनाव करना है। 

4 of 5
How to file complaint against corruption - फोटो : istock
इसके बाद आपको पूछी गई सभी जरूरी जानकारियों को ऑपरेटर को बताना होगा। सभी जानकारी को देने के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो में संबंधित अधिकारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
How to file complaint against corruption - फोटो : पिक्साबे
इसके अलावा आपके पास अपने राज्य की एंटी करप्शन ब्यूरो की वेबसाइट पर विजिट करके भी करप्शन की शिकायत करने का विकल्प है। आप वहां जाकर भी संबंधित सरकारी कर्मचारी जो आपसे रिश्वत की मांग कर रहा है। उसकी शिकायत कर सकते हैं। 

जानना जरूरी: ऑफिस से मिले लैपटॉप में भूलकर भी न करें ये काम, वरना आ सकती हैं बड़ी दिक्कतें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें