फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Card: घर बैठे ऐसे करें चेक आपका बन पाएगा आयुष्मान कार्ड या नहीं, करवा सकते हैं मुफ्त इलाज

Thu, 22 Feb 2024 12:48 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
आयुष्मान कार्ड किसका बन सकता है? - फोटो : istock
Ayushman Bharat Yojana Benefits: अगर आप जरूरतमंद हैं या गरीब वर्ग से आते हैं या फिर मध्यम वर्ग से आदि। तो सरकार ने आपके लिए कई ऐसी योजनाएं चला रखी हैं, जिनसे जुड़कर आप लाभ ले सकते हैं। बशर्ते आप इन योजनाओं के लिए पात्र होने चाहिए। इसी कड़ी में एक योजना है आयुष्मान भारत योजना, जिसका अब नाम बदलकर 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' हो चुका है। इस योजना के अंतर्गत मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से जुड़कर लाभ लेना चाहते हैं, तो आप ले सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कौन लोग इस योजना के लिए पात्र हो सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
आयुष्मान कार्ड किसका बन सकता है? - फोटो : istock
  • योजना की पात्रता के बारे में जानेंगे, लेकिन उससे पहले जान लीजिए कि इस योजना में लाभ क्या मिलते हैं। दरअसल, योजना के अंतर्गत पात्र लोग आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं और फिर इसी कार्ड से उनका 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 6
आयुष्मान कार्ड किसका बन सकता है? - फोटो : istock
आप पात्र हैं या नहीं, ऐसे करें चेक:-

स्टेप 1
  • आप भी अगर ये जानना चाहते हैं कि क्या आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं या नहीं
  • तो इसके लिए आपको सबसे पहले आयुष्मान योजना के आधिकारिक पोर्टल pmjay.gov.in पर जाना है

4 of 6
आयुष्मान कार्ड किसका बन सकता है? - फोटो : istock
स्टेप 2
  • फिर आप जैसे ही वेबसाइट पर जाएंगे, तो आपको यहां कई विकल्प दिखेंगे जिसमें से आपको 'Am I Eligible' वाला विकल्प देखना है और इस पर क्लिक करना है
  • इसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना है
विज्ञापन

5 of 6
आयुष्मान कार्ड किसका बन सकता है? - फोटो : istock
स्टेप 3
  • फिर इस पर आए ओटीपी को भरें और साथ में स्क्रीन पर दिए हुए कैप्चा कोड को भी दर्ज करें
  • इसके बाद आपको लॉगिन पर क्लिक कर देना है
  • इसके बाद आपके सामने कई विकल्प आएंगे, जिसमें आपको पहले अपना राज्य चुन लेना है
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आयुष्मान कार्ड किसका बन सकता है? - फोटो : istock
स्टेप 4
  • फिर आपको अपना जिला चुन लेना है
  • इसके बाद आपको जिस चीज से सर्च करना है, वो दर्ज करें जैसे- आधार से तो आधार सेलेक्ट कर आधार नंबर भरें
  • इसके बाद सर्च करें और आपको पता चल जाएगा कि आप पात्र हैं या नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें