फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानना जरूरी: अगर कर लेंगे ये एक छोटा सा काम, तो आधार कार्ड से जुड़े फ्रॉड से बच सकते हैं आप

Fri, 10 Mar 2023 09:28 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आधार कार्ड से जुड़ा ये काम जरूर कर लें - फोटो : istock
Aadhaar Card Safety Tips: आधार कार्ड के जरिए आप अपने कई काम आसानी से कर पाते हैं। अगर आपके पास आधार नहीं है, तो फिर आपके कई काम तक अटक सकते हैं। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई द्वारा भारत के नागरिकों को आधार कार्ड जारी किया जाता है। इस आधार में कार्डधारक की बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक जानकारियां होती हैं। सिम कार्ड लेना हो, किसी योजना में सब्सिडी लेनी हो, बैंक में खाता खुलवाने जैसे अन्य कामों के लिए भी आधार कार्ड जरूरी होता है। वहीं, जालसाज लोगों के साथ आधार कार्ड के जरिए फ्रॉड करने से भी बाज नहीं आते। इसलिए आप इन चीजों से बचने के लिए यूआईडीएआई द्वारा दी गई सलाह को ध्यान रखते हुए इस पर अमल कर सकते हैं, ताकि आप फ्रॉड के शिकार होने से बचे रहें। तो चलिए जानते हैं ये सलाह क्या है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आधार कार्ड से जुड़ा ये काम जरूर कर लें - फोटो : istock
फ्रॉड से बचने के लिए इस सलाह का रखें ध्यान
  • दरअसल, यूआईडीएआई की तरफ से ये सलाह दी गई थी कि आधार कार्डधारक अपने आधार के साथ अपने मोबाइल नंबर को अपडेट करके रखें। अगर आप ऐसा करते हैं तो आप फ्रॉड से बच सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
आधार कार्ड से जुड़ा ये काम जरूर कर लें - फोटो : istock
ऐसे चेक करें आधार के साथ कौन सा मोबाइल नंबर अपडेट है:-

स्टेप 1
  • अगर आपको इस बात का संदेह लगता है कि आपके आधार से कौन सा मोबाइल नंबर या ईमेल एड्रेस लिंक है, तो ऐसे में आप इसे चेक कर सकते हैं
  • इसके लिए आपको यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट के इस लिंक myaadhaar.uidai.gov.in/verify-email-mobile पर जाना होगा

4 of 5
आधार कार्ड से जुड़ा ये काम जरूर कर लें - फोटो : istock
स्टेप 2
  • फिर आपको यहां पर दो ऑप्शन 'वेरीफाई मोबाइल नंबर' और 'वेरीफाई ईमेल एड्रेस' दिखेंगे
  • अगर आपको मोबाइल नंबर चेक करना है तो पहला विकल्प चुनें
  • वहीं, ईमेल आईडी चेक करने के लिए दूसरे पर क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आधार कार्ड से जुड़ा ये काम जरूर कर लें - फोटो : istock
स्टेप 3
  • अब आपको ईमेल या मोबाइल नंबर दर्ज करना है और साथ में कैप्चा कोड भी भरें
  • फिर सेंड ओटीपी वाले विकल्प पर क्लिक करना है
  • ऐसे में आपके मोबाइल नंबर और ईमेल पर ओटीपी आ जाता है, तो यानी ये सही अपडेट हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें