Aadhaar Card: आज के समय में अगर यूं कहा जाए कि आधार कार्ड सबसे ज्यादा जरूरी दस्तावेज नजर आता है, तो शायद इसमें कोई दो राय न हो। सरकारी योजना से जुड़ना हो या सब्सिडी लेनी हो, बैंक में खाता खुलवाना हो, सिम कार्ड खरीदना हो जैसे अन्य कामों के लिए आधार कार्ड की जरूरत होती है। वहीं, अगर आपके आधार में कुछ गलतियां हैं, तो आप ठीक करवा सकते हैं। इसके अलावा शादी के बाद महिलाएं अपने आधार कार्ड में अगर सरनेम बदलवाकर अपने पति का सरनेम करवाना चाहती हैं, तो ये प्रक्रिया भी बेहद आसान है जिससे आप ये काम करवा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आप कैसे अपने आधार कार्ड में अपना सरनेम बदलवा सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इसका तरीका जान सकते हैं...