फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aadhaar Card Update: घर बैठे आधार कार्ड में अपडेट करें डेट ऑफ बर्थ, ये है पूरी प्रक्रिया

Wed, 26 Jan 2022 05:35 PM IST
ज्योति मेहरा यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कैसे बदलें आधार कार्ड में डेट ऑफ बर्थ? (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
आज के समय में आधार कार्ड एक जरूरी दस्तावेज है। चाहे सरकारी योजना का लाभ लेना हो या बच्चों का स्कूल में एडमिशन कराना हो, सभी जगह आधार की जरूरत पड़ती है। यही वजह है कि हमें अपने आधार कार्ड को हमेशा अपडेट रखना चाहिए। कई बार आधार कार्ड बनवाते समय भी कोई जानकारी गलत दर्ज हो जाती है। ऐसे में हमें तुरंत उसको सही करवा लेना चाहिए, वरना आगे चल के कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आमतौर पर आपको किसी भी तरह का अपडेट कराने के लिए आधार केंद्र जाना पड़ता है। वहीं कुछ चीजें ऐसी भी हैं जिन्हें आप घर बैठे ही बस एक लिंक की मदद से अपडेट कर सकते हैं, जिसमें जन्मतिथि भी शामिल है, लेकिन इसके लिए भी कुछ नियम हैं। अगर आप आधार कार्ड पर अपना नाम बदलना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको केवल दो बार मौका दिया जाता है। वहीं जम्न तिथि और लिंग में केवल एक बार ही करेक्शन किया जा सकता है। इसके अलावा आप अपना पता, फोटो और मोबाइल नंबर में कितनी बार भी करेक्शन करवा सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
कैसे बदलें आधार कार्ड में डेट ऑफ बर्थ? (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
कैसे बदलें आधार कार्ड पर डेट ऑफ बर्थ?  
  • इसके लिए सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट uidai.gov.in पर जाना होगा। यहां ‘MY Aadhaar’ सेक्शन में जाकर आपको ‘Update Your Aadhaar’ पर जाना है। इसके बाद ‘Update your Demographics Data Online’ को चुनें। यहां पर क्लिक करते ही आप यूआईडीएआई की सेल्फ सर्विस अपडेट पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट ssup.uidai.gov.in पर पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन

3 of 5
कैसे बदलें आधार कार्ड में डेट ऑफ बर्थ? (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
  • इसके अलावा डायरेक्ट https://ssup.uidai.gov.in/ssup/ पर भी विजिट किया जा सकता है। यहां पर आपको ‘प्रोसीड टू अपडेट आधार’ पर क्लिक करना है। अब नए पेज पर 12 डिजिट के आधार नंबर से लॉगिन करें। इसके बाद स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा फिल करके Send OTP पर क्लिक करें। अब रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को डालकर सबमिट कर दें।

4 of 5
कैसे बदलें आधार कार्ड में डेट ऑफ बर्थ? (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
  • अब एक नए पेज पर आपको दो ऑप्शन दिखेंगे। सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट प्रूफ के साथ एड्रेस समेत डेमोग्राफिक डिटेल्स का अपडेशन और एड्रेस वेलिडेशन लेटर के जरिए एड्रेस अपडेट करें। नाम, जन्मतिथि, लिंग, पते में से किसी को डॉक्यूमेंट प्रूफ के साथ अपडेट करने के लिए ‘अपडेट डेमोग्राफिक्स डेटा’ पर क्लिक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कैसे बदलें आधार कार्ड में डेट ऑफ बर्थ? (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
  • इसके बाद आपको जिस डिटेल को अपडेट करना है, उसका चुनाव करें। अब सारी डीटेल्स फीड करने के बाद आपके नंबर पर एक वेरिफिकेशन ओटीपी आयेगा, जिसे आपको वेरीफाई करना होगा। इसके बाद आपको सेव चेंज करना है। ऐसा करते ही आपका काम हो जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें