फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aadhaar Card Download: अब नंबर नहीं सिर्फ नाम से कर सकते हैं आधार डाउनलोड, जानें क्या है तरीका

Wed, 26 Jan 2022 05:16 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ई-आधार कार्ड डाउनलोड करने का तरीका - फोटो : facebook/All India Radio News
हमें समय-समय पर कई तरह के दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है, जिन्हें या तो हम बनवाते हैं या फिर ये हमारे पास पहले से होते हैं। ऐसा ही एक दस्तावेज है हमारा आधार कार्ड, जिसे भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा जारी किया जाता है। आधार कार्ड में हमारा नाम, पता, पिता का नाम, जन्मतिथि के अलावा 12 अंको का एक यूनिक नंबर भी होता है जिसे हम आधार कार्ड नंबर कहते हैं। वहीं, आधार कार्ड के खोने या गुम होने की काफी दिक्कतें सामने आती हैं। ऐसे में अगर आप चाहें तो इसे आसानी से मिनटों में डाउनलोड कर सकते हैं और इसके लिए आपको आधार कार्ड का नंबर भी याद करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आप अपने नाम से ही इस ई-आधार को डाउनलोड कर सकते हैं। इसे डाउनलोड करना बेहद ही आसान है, आप घर बैठे इस ई-आधार कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि ये होगा कैसे...
विज्ञापन

2 of 5
ई-आधार कार्ड डाउनलोड करने का तरीका - फोटो : istock
ये रहा डाउनलोड करने का तरीका:-

स्टेप 1
  • आप अपने नाम से अगर ई-आधार को डाउनलोड करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको सबसे पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट https://resident।uidai।gov।in/lost-uideid पर जाना होगा।
विज्ञापन

3 of 5
ई-आधार कार्ड डाउनलोड करने का तरीका - फोटो : Istock
स्टेप 2
  • यहां आपको अपना नाम और अपना मोबाइल नंबर भरना है। साथ ही आपको अपनी ईमेल आईडी भी यहां दर्ज करनी है। अब आपको यहां कैप्चा कोड भरना है और सेंड ओटीपी वाले विकल्प पर क्लिक करना है। अब ओटीपी दर्ज करें और लॉगिन करें।

4 of 5
ई-आधार कार्ड डाउनलोड करने का तरीका - फोटो : iStock
स्टेप 3
  • इसके बाद आपको आपके मोबाइल नंबर पर आधार नंबर मिलेगा, जिसे आपको वेबसाइट पर भर देना है। अब यहां नजर आ रहे डाउनलोड ई-आधार वाले विकल्प पर आपको क्लिक करना है। इसके बाद आपको एक संदेश मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ई-आधार कार्ड डाउनलोड करने का तरीका - फोटो : istock
स्टेप 4
  • अब फिर से आपको कैप्चा कोड भरना है और सेंड ओटीपी वाले विकल्प पर क्लिक करना है, जिसके बाद आपको मोबाइल पर ओटीपी मिलेगा। इसे दर्ज करें और वैरीफिकेशन और डाउनलोड आधार वाले विकल्प पर क्लिक करें, फिर आपका ई-आधार डाउनलोड हो जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें