फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UIDAI: आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए मांगा जा रहा है ज्यादा पैसा, तो तुरंत करें यह काम, जल्द होगी कार्रवाई

Wed, 07 Dec 2022 11:27 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Aadhaar Card - फोटो : i stock
How To Register Complaint Against Aadhaar Related Problems: आधार कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज है। आज आधार कार्ड के कारण ही विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ बिना रुकावट लाभार्थी तक पहुंच पा रहा है। आधार कार्ड आने के बाद सरकारी कामकाज में काफी पारदर्शिता आई है। आज के समय विभिन्न कार्यों को करने के लिए आधार कार्ड की खास जरूरत हम लोगों को होती है। इसके बिना हमारे कई कामों में रुकावटें आ सकती हैं। अक्सर समय-समय पर हमें आधार कार्ड में कई बदलावों को कराने की जरूरत होती है। ऐसे में उसमें बदलाव करने के लिए हमको नामांकन केंद्र पर जाना होता है। कई बार नामांकन केंद्र पर आधार कार्ड को अपडेट करने के लिए हमसे निश्चित की गई फीस से ज्यादा पैसों की मांग की जाती है। अगर आपसे भी आधार कार्ड में बदलाव करने के लिए ज्यादा पैसों की मांग की जा रही है। इसी कड़ी में आज हम आपको उस प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप इसकी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Aadhaar Card - फोटो : i stock
यूआईडीएआई के मुताबिक अगर आप अपने आधार कार्ड में कोई डेमोग्राफिक अपडेट कराते हैं। ऐसे में आपको 50 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं अगर आप बायोमेट्रिक अपडेट कराते हैं।  
विज्ञापन

3 of 5
Aadhaar Card - फोटो : i stock
ऐसे में आपको 100 रुपये की फीस चुकानी होती है। वहीं अगर आप एनरोलमेंट और बच्चों के लिए बायोमेट्रिक अपडेट कराने जा रहे हैं। इस स्थिति में आपको कोई फीस नहीं देनी होगी। 

4 of 5
Aadhaar Card - फोटो : istock
अगर आपसे तय की गई इस फीस से ज्यादा पैसों की मांग की जाती है। ऐसे में यह कानूनन गलत है। आप इसकी शिकायत यूआईडीएआई के टोल फ्री नंबर 1947 पर कॉल करके कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Aadhaar Card - फोटो : istock
आप यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर विजिट करके भी इसकी शिकायत कर सकते हैं। आपके द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद तुरंत इस पर कार्रवाई की जाएगी।

Student Credit Card: अब पैसों के अभाव में नहीं रुकेगी आपकी पढ़ाई, सरकार की यह योजना करेगी आपकी मदद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें