PM Kisan Yojana e-KYC: राज्य सरकारों से लेकर केंद्र सरकार तक कई महत्वकांक्षी योजनाओं की शुरुआत करती है, ताकि हर गरीब तक इसका लाभ पहुंच पाए। फिर चाहे वो शहर में रहता हो या किसी दूर-दराज गांव में। राशन, आवास, पेंशन, शिक्षा, बेरोजगारी भत्ते जैसी कई योजनाएं देश में चल रही है और इन्हीं में से एक योजना किसानों के लिए भी चल रही है। इस योजना का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है, जिसे केंद्र सरकार की तरफ से चलाया जाता है। योजना के अंतर्गत प्रत्येक लाभार्थी के बैंक खाते में सालाना 6 हजार रुपये भेजे जाते हैं, जिन्हें हर चार महीने की तीन किस्तो में 2-2 हजार रुपये के हिसाब से दिया जाता है। 12 किस्त जारी होने के बाद अब सभी को 13वीं किस्त का इंतजार है। लेकिन कई किसान ऐसे भी हैं जिनके किस्त के पैसे अटक सकते हैं, अगर उन्होंने एक काम नहीं करवाया है। तो चलिए इस बारे में जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...