आज के समय में किसी भी व्यक्ति की पहचान का सबसे अहम डॉक्यूमेंट आधार कार्ड है। इसमें 12 अंकों की एक विशिष्ट पहचान संख्या होती है। आधार कार्ड का इस्तेमाल लगभग हर काम में होता है। जिसमें आईटी रिटर्न दाखिल करना, बैंक खाता खुलवाना और सरकार की सब्सिडी जैसे तमाम काम शामिल हैं। इसके साथ ही इसका इस्तेमाल परमानेंट अकाउंट नंबर या पैन कार्ड अप्लाई करने के लिए भी किया जाता है। अगर आप भी आधार कार्ड के जरिए पैन कार्ड के लिए आवेदन करने की सोच रहे हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप ये काम बेहद आसानी से कर सकते हैं।दरअसल, आधार कार्ड होने पर पैन के लिए डिटेल भरने की जरूरत नहीं पड़ती है। अगर आपके पास भी आधार कार्ड है तो आप पैन कार्ड के लिए आसानी से आवेदन हैं। आपको क्विक पैन अकाउंट नंबर मिल सकता है। आइए जानते हैं इसका पूरा प्रोसेस...