Aadhaar Card: आज के समय आधार कार्ड का उपयोग विभिन्न जरूरी कार्यों में किया जा रहा है। इस कार्ड के आने के बाद विभिन्न कार्यों में पारदर्शिता आई है। इस कार्ड के चलते विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ बिना रुकावट लोगों तक पहुंच रहा है। यही नहीं आज के समय वित्तीय गतिविधियों से लेकर बच्चों का स्कूल में एडमिशन करवाना हो या किसी नौकरी में प्रवेश लेना हो। सभी जरूरी जगहों पर आधार कार्ड की मांग की जाती है। ऐसे में आधार कार्ड काफी उपयोगी दस्तावेज हमारे लिए बन चुका है। इस कार्ड में हमारी कई महत्वपूर्ण डिटेल्स होती हैं। इसमें हमारी डेमोग्राफिक और बायोमेट्रिक डिटेल्स दर्ज होती हैं। आपके आधार कार्ड में 12 अंकों की खास डिजिट होती है। यह नंबर आधार कार्ड बनने के बाद जारी किया जाता है। यह आपकी पहचान की विशिष्टता को दर्शाता है।