फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aadhaar Card: क्या आधार कार्ड अपडेट कराने के बाद सच में बदल जाता है उसका आधार नंबर?

Wed, 19 Jul 2023 10:20 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Does Aadhaar number change after Updation - फोटो : i stock
Does Aadhaar number change after updation: आधार कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज है। आज के समय कई सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड की खास जरूरत हम लोगों को होती है। आधार कार्ड की वजह से ही विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी रुकावट सीधे लाभार्थी तक पहुंच रहा है। आधार कार्ड में व्यक्ति की कई महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज होती हैं। इसमें उसकी बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक डिटेल्स शामिल की जाती हैं। आज के समय बच्चों का स्कूल में एडमिशन कराने से लेकर नौकरी और हर जगह आधार कार्ड की मांग की जा रही है। ऐसे में आधार कार्ड की काफी ज्यादा उपयोगिता हम लोगों के लिए है। कई बार आधार कार्ड बनवाते समय उसमें कुछ गलतियां हो जाती हैं। ऐसे में यूआईडीएआई आधार कार्ड को अपडेट कराने की सुविधा देता है। हालांकि, कई लोगों का सवाल है कि क्या आधार कार्ड को अपडेट कराने के बाद उसका आधार नंबर बदल जाता है?
विज्ञापन

2 of 5
Does Aadhaar number change after Updation - फोटो : istock
अगर आप भी इस बारे में जानना चाहते हैं। ऐसे में आज हम इस खबर के माध्यम से आपके इसी सवाल का जवाब देने जा रहे हैं। आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि अगर आप अपने आधार कार्ड को ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी भी ढंग से अपडेट करा रहे हैं।

Indian Railways: किन परिस्थितियों में की जा सकती है ट्रेन चेन की पुलिंग, जानिए क्या कहता है रेलवे का नियम
विज्ञापन

3 of 5
Does Aadhaar number change after Updation - फोटो : istock
ऐसे में आपके आधार नंबर में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं होता है। आधार कार्ड को बनवाते समय आपके लिए जो नंबर जारी किया गया था। वही नंबर आधार कार्ड को अपडेट कराने के बाद भी रहता है। 

4 of 5
Does Aadhaar number change after Updation - फोटो : i stock
आधार कार्ड आज के समय आपकी पहचान का प्रमाण बन चुका है। इस कार्ड के माध्यम से आप केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न महत्वाकांक्षी और लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Does Aadhaar number change after Updation - फोटो : i stock
अगर आपके आधार कार्ड में किसी भी प्रकार की कोई गलती है। ऐसे में आप नजदीकी नामांकन केंद्र पर विजिट करके आसानी से अपने आधार कार्ड को अपडेट करा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें