फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC: फ्लाइट से चारधाम यात्रा करा रहा IRCTC, जानिए कितने रुपये है किराया और क्या मिल रही सुविधाएं

Wed, 19 Jul 2023 09:26 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
IRCTC Char Dham Tour Package - फोटो : Istock
IRCTC Char Dham Tour Package: चारधाम यात्रा का हिंदू धर्म ग्रंथों में विशेष महत्व है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार चारधाम यात्रा को काफी शुभ माना गया है। चारधाम में आपको बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा कराई जाती है। मान्यताओं के अनुसार चारधाम यात्रा करने से व्यक्ति के ऊपर भगवान की विशेष कृपा बरसती है। इसके अलावा व्यक्ति के जीवन में जो कोई भी समस्या आती है। चारधाम यात्रा करने से उससे भी छुटकारा मिल जाता है। अगर आप भी इन प्रमुख तीर्थ स्थलों का दर्शन करना चाहते हैं। ऐसे में आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के दर्शन करने का मौका मिल रहा है। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं भी मिल रही हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस टूर पैकेज में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
IRCTC Char Dham Tour Package - फोटो : Istock
इस टूर पैकेज का नाम YATRA TO BADRINATH - KEDARNATH - GANGOTRI - YAMUNOTRI (CHARDHAM - NORTH INDIA) EX BHUBANESWAR (SCBA44) है। आईआरसीटीसी का यह एक फ्लाइट टूर पैकेज है। इसमें आपको फ्लाइट से यात्रा करने का मौका मिल रहा है। 

Indian Railways: किन परिस्थितियों में की जा सकती है ट्रेन चेन की पुलिंग, जानिए क्या कहता है रेलवे का नियम
विज्ञापन

3 of 5
IRCTC Char Dham Tour Package - फोटो : Istock
इस पैकेज की शुरुआत 6 सितंबर, 2023 को भुवनेश्वर से हो रही है। यह टूर पैकेज कुल 11 रातों और 12 दिनों का है। पैकेज के तहत आपको बद्रीनाथ, बाड़कोट, गंगोत्री, गुप्तकाशी, हरिद्वार, केदारनाथ, सोनप्रयाग, यमुनोत्री घुमाया जाएगा। 

4 of 5
IRCTC Char Dham Tour Package - फोटो : Istock
यात्रा करते समय आपको खाने पीने की चिंता नहीं करनी है। आईआरसीटीसी द्वारा आपके खाने पीने से लेकर ठहरने की पूरी व्यवस्था की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
IRCTC Char Dham Tour Package - फोटो : istock
वहीं बात अगर किराये की करें, तो अगर आप अकेले यात्रा करने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आपको प्रति व्यक्ति 85,710 रुपये खर्च करने होंगे। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 58,205 रुपये है। अगर आप तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं। ऐसे में प्रति व्यक्ति किराया 53,015 रुपये है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें