फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें: आधार कार्ड में गलत जन्मतिथि प्रिंट होने से अटक रहे हैं कई काम, तो घर बैठे ऐसे बदलवाएं

Thu, 18 May 2023 08:55 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आधार कार्ड में जन्मतिथि सही करवाने का तरीका - फोटो : istock
Aadhaar Card DOB Change Process: आपको जब भी कोई सरकारी या गैर-सरकारी काम करवाना होता है, तो कई तरह के दस्तावेजों की जरूरत होती है। ऐसे में अगर आपके पास ये दस्तावेज न हो या इनमें कोई कमी हो, तो आपका काम तक अटक सकता है। जैसे- आधार कार्ड, इसके न होने पर आपके कई काम अटक सकते हैं क्योंकि एक सिम कार्ड लेने से लेकर बैंक में खाता खुलवाने तक आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। पर कई लोग ऐसे भी हैं जिनके आधार कार्ड में कुछ चीजें गलत प्रिंट हुई हैं जिसके कारण उनके कई काम तक अटक जाते हैं। जैसे- अगर आपके आधार कार्ड में जन्मतिथि गलत प्रिंट हुई है, तो आप इसे घर बैठे ही ठीक करवा सकते हैं। जी हां, ऐसा हो सकता है, तो चलिए इसका तरीका जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आधार कार्ड में जन्मतिथि सही करवाने का तरीका - फोटो : istock
आधार कार्ड में प्रिंट हुई गलत जन्मतिथि को ऐसे ठीक करवा सकते हैं:-

स्टेप 1
  • अगर आप एक आधार कार्डधारक हैं, तो आप जानते होंगे कि कई लोगों के आधार में गलत जन्मतिथि प्रिंट हो जाती है
  • आपके आधार में भी अगर ये गलत प्रिंट हुई है, तो आप इसे सही करवा सकते हैं
  • बस इसके लिए आपको यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in/en पर जाना होगा
विज्ञापन

3 of 5
आधार कार्ड में जन्मतिथि सही करवाने का तरीका - फोटो : istock
स्टेप 2
  • वेबसाइट पर आने के बाद आपको ‘प्रोसीड टू अपडेट आधार’ वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
  • फिर आपको अपने आधार का 12 अंकों का नंबर दर्ज करके लॉगिन कर लेना है
  • जैसे ही लॉगिन हो जाए, तो सामने नजर आ रहे कैप्चा कोड को भर दें

4 of 5
आधार कार्ड में जन्मतिथि सही करवाने का तरीका - फोटो : iStock
स्टेप 3
  • इसके बाद आपको ओटीपी वाले विकल्प पर क्लिक करना है
  • फिर आपके आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा
  • इस ओटीपी को आपको यहां भर देना है
  • अब आपके सामने एक पेज आएगा, जहां आपको अपना नाम, पता और जन्मतिथि जैसी चीजें भरनी हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आधार कार्ड में जन्मतिथि सही करवाने का तरीका - फोटो : Istock
स्टेप 4
  • फिर आपको अपनी जन्मतिथि को किसी दस्तावेज के जरिए अपडेट करने के लिए ‘अपडेट डेमोग्राफिक्स डेटा’ वाले विकल्प पर क्लिक करना है
  • फिर आपको वो डिटेल चुननी है, जो अपडेट करनी है, जैसे- अभी जन्मतिथि चुनें
  • जैसे ही सारी जानकारी भर देंगे, तो मोबाइल नंबर पर एक वैरिफिकेशन कोड आएगा, जिसे दर्ज करें और फिर सेव चेंक पर क्लिक कर दें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें