फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2022: दिवाली पर पटाखे जलाने वाले सावधान! भूलकर न करें ये तीन गलतियां, वरना पड़ सकते हैं दिक्कत में

Mon, 24 Oct 2022 09:19 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
दिवाली पर पटाखे जलाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : istock
Diwali Tips: अक्तूबर का महीना आते ही त्योहारों का सीजन शुरू हो जाता है। नवरात्रि, दशहरा, दिवाली और छठ पूजा जैसे बड़े त्योहार लोग बड़ी ही धूमधाम से मनाते हैं। यहां तक कि जो लोग अपने घरों से काम या पढ़ाई के कारण दूर रहते हैं, वो भी इन मौकों पर घर पहुंचते हैं। बात अगर दिवाली की ही करें, तो ये त्योहार दीपों का है। इस दिन घरों में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा होती है। यही नहीं, इस दिन लोग पटाखे भी जलाते हैं। बम, अनार और रॉकेट जैसी चीजें लोग काफी जलाते हैं। लेकिन अगर आप पटाखे जलाते हैं, तो आपके लिए कुछ बातों को जानना जरूरी हो जाता है, क्योंकि आपकी एक छोटी सी गलती की वजह से आप दिक्कत में भी पड़ सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि पटाखे जलाने के समय आपको कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
दिवाली पर पटाखे जलाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : istock
ये हैं वो गलतियां:-

बच्चों की पहुंच से दूर न रखना
  • कई लोग पटाखे जलाते समय बच्चों का बिल्कुल ध्यान नहीं रखते हैं या खुद बच्चे ही पटाखे जलाने चले जाते हैं। ऐसा बिल्कुल न करें वरना बच्चे जल भी सकते हैं। हर साल दिवाली के मौके पर ऐसे कई मामले सामने आते हैं, जिनमें बच्चे पटाखे जलाने के दौरान जल जाते हैं। घर के बड़े लोग खुद पटाखे जलाएं और बच्चों की इनकी पहुंच से दूर रखें।
विज्ञापन

3 of 5
दिवाली पर पटाखे जलाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : istock
नियमों का उल्लंघन करना
  • कई लोग पटाखे जलाने के दौरान नियमों का उल्लंघ करते हैं। जैसे- निर्धारित समय के बाद भी पटाखे जलाते हैं या अगर किसी राज्य में पटाखे जलाना बैन है, तो वो फिर भी वहां पटाखे जलाते हैं। ऐसा करने से आपके ऊपर उचित कार्रवाई तक हो सकती है। इसलिए ऐसा न करें।

4 of 5
दिवाली पर पटाखे जलाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : istock
  • अगर आपके राज्य में पटाखे बैन है, तो ऐसी जगह पर ग्रीन पटाखों की अनुमति होती है। जैसे- दिल्ली में। ऐसे में आप प्रदूषण फैलाने वाले पटाखों की जगह पर ग्रीन पटाखों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिवाली पर पटाखे जलाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : istock
दूसरों का ख्याल न रखना
  • माना कि दिवाली में आप पटाखे जलाते हैं, लेकिन एक जिम्मेदार नागरिक के तौर पर आपकी ये जिम्मेदारी बनती है कि आप दूसरे लोगों का ख्याल रखें। इसमें आपको ज्यादा ध्वनि वाले पटाखे चलाने से बचना चाहिए, क्योंकि इनसे बुजुर्ग लोगों को और जानवरों को दिक्कत होती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें