PM Kisan Samman Nidhi Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को भारत सरकार चलाती है। दरअसल, इस योजना को किसानों के लिए चलाया जाता है और इसका लाभ जरूरतमंद और गरीब किसानों को दिया जाता है। इस योजना के अंतर्गत हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की किस्त दी जाती है और ये साल नें तीन बार होता है। ऐसे में किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। वहीं, इस बार 16वीं किस्त आनी है, लेकिन शायद आप न जानते हों कि कई किसान ऐसे भी हैं जिनकी किस्त अटक सकती है और वो किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। ऐसे में आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि कहीं इसमें आपका नाम भी तो नहीं है। तो चलिए जानते हैं ये कौन से किसान हैं...