PM Kisan Yojana: भारत सरकार वैसे तो कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है, जिनका लाभ विभिन्न वर्गों के लोग ले रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ किसानों के लिए भी भारत सरकार एक योजना चलाती है, जिसका नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इस योजना के अंतर्गत जो पात्र किसान होते हैं उनको सालाना 6 हजार रुपये देने का प्रावधान है और इस पैसे को साल में तीन अलग-अलग किस्तों में 2-2 हजार के रूप में दिया जाता है। वहीं, इस बार 16वीं किस्त जारी होनी है, लेकिन शायद आप न जानते हों कि कई किसान ऐसे भी हैं जो इस लाभ से वंचित रह सकते हैं यानी उनकी किस्त अटक सकती है। तो चलिए जानते हैं ये किसान कौन हैं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...