शादियों का सीजन शुरू हो चुका है। मंदी और नोटबंदी के दौर में आम शादियों में दिक्कतों के बीच कर्नाटक के अरबपति व्यापारी की बेटी की शादी ने खूब सुर्खियां बटोरीं।
विज्ञापन
बहन के संगीत में सलमान-परीणीति के साथ जमकर नाची सानिया
2 of 11
अनम मिर्जा
- फोटो : Bollywood Shaadi
मगर इस शादी के बाद जल्द ही एक और शाही शादी होने वाली है। इस शाही शादी की तैयारी जोरो-शोरों से की जा रही हैं।
विज्ञापन
बहन के संगीत में सलमान-परीणीति के साथ जमकर नाची सानिया
3 of 11
सानिया मिर्जा
- फोटो : Bollywood Shaadi
हम बात कर रहें हैं टेनिस सुपरस्टार सानिया मिर्जा की बहन अनम मिर्जा की, जिनकी शादी जल्दी ही हैदराबाद में होने वाली है। अनम की शादी में खेल और बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल होंगी।
बहन के संगीत में सलमान-परीणीति के साथ जमकर नाची सानिया
4 of 11
अनम मिर्जा
- फोटो : Bollywood Shaadi
17 नवंबर को हुए संगीत समारोह में कई सितारों की मौजूदगी ने समां बांध दिया। अनम इस खास मौके पर परी की तरह सजीं थी। अनम के मंगेतर अकबर रशीद का हैदराबाद में ही बिजनेस है।
विज्ञापन
बहन के संगीत में सलमान-परीणीति के साथ जमकर नाची सानिया
5 of 11
अनम मिर्जा
- फोटो : Bollywood Shaadi
अनम के संगीत ने उनकी बड़ी बहन सानिया के कई खास दोस्त शामिल हुए। इन सितारों में परीणीति चोपड़ा, अर्जुन कपूर, फराह खान, साजिद खान, हुमा कुरैशी और ज्वाला गुट्टा के नाम हैं।
विज्ञापन
बहन के संगीत में सलमान-परीणीति के साथ जमकर नाची सानिया
6 of 11
सानिया मिर्जा, सलमान खान और परिणीति चोपड़ा
- फोटो : Bollywood Shaadi
मगर अनम के लिए सबसे बड़ा सरप्राइज रहे बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान, जिन्होंने अपनी मौजूदगी से इस समारोह में चार चांद लगा दिए।
विज्ञापन
बहन के संगीत में सलमान-परीणीति के साथ जमकर नाची सानिया
7 of 11
परीणीति चोपड़ा
- फोटो : Bollywood Shaadi
सलमान और परीणीति ने अकबर और अनम की डिमांड पर स्टेज पर डांस कर महफिल में रंग भर दिए। सानिया की खास दोस्त परीणीति अपने लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आ रहीं थी।
बहन के संगीत में सलमान-परीणीति के साथ जमकर नाची सानिया
8 of 11
अनम मिर्जा और फराह खान
- फोटो : Bollywood Shaadi
अनम शाहरुख खान की बहुत बड़ी फैन है। फिल्म ‘दिलवाले’ की शूटिंग के दौरान अमन अपने मंगेतर अकबर के साथ किंग खान से मिलने फिल्म के सेट पर पहुंची।
बहन के संगीत में सलमान-परीणीति के साथ जमकर नाची सानिया
9 of 11
अनम मिर्जा और अकबर रशीद
- फोटो : Bollywood Shaadi
अनम ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो हमेशा से बॉलीवुड स्टाइल प्रपोजल चाहतीं थी। अकबर ने भी अपनी मंगेतर का दिल नहीं तोड़ा और उन्हें फिल्मी अंदाज में ही प्रपोज किया।
बहन के संगीत में सलमान-परीणीति के साथ जमकर नाची सानिया
10 of 11
अनम मिर्जा और अकबर रशीद
- फोटो : Bollywood Shaadi
27 अगस्त को फलकनुमा पैलेस में अनम के लिए लाल कार्पेट बिछाया गया और उसे लाल फूलों से सजाया गया। अकबर ने रथ से उतर कर घुटनों के बल बैठकर अनम को प्रपोज किया।
बहन के संगीत में सलमान-परीणीति के साथ जमकर नाची सानिया
11 of 11
अनम मिर्जा, सानिया मिर्जा और अकबर रशीद
- फोटो : Bollywood Shaadi
इस प्रपोजल के बाद अनम की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। उस पल को वो अपनी जिंदगी का सबसे यादगार पल मानती हैं। दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।