भारत की टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा का नाम देश में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में मशहूर है। भारत में महिला टेनिस को नए आयाम देने वाली सानिया 15 नवंबर को 30 साल की हो गई। ओलंपिक और तमाम ग्रैंड स्लैम में देश का परचम लहराने वाली सानिया 15 सालों से पेशेवर टेनिस खेल रही हैं। जानिए बर्थडे गर्ल सानिया के बारे में कुछ मजेदार बातें:
विज्ञापन
B’Day Spcl: सिर्फ शोएब ही नहीं, इन क्रिकेटर्स से भी है सानिया का नाता
2 of 13
सानिया मिर्जा
- फोटो : Instagram
मुंबई में जन्मी सानिया के पहली बार टेनिस रैकेट 6 साल की उम्र में थामा था। उनके पिता इमरान मिर्जा ही उनके पहले कोच बने। बाद में उन्हें टेनिस स्टार रोजर एंडरसन ने कोचिंग दी। रोजर फेडरर और स्टेफी ग्राफ सानिया के पसंदीदा खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
B’Day Spcl: सिर्फ शोएब ही नहीं, इन क्रिकेटर्स से भी है सानिया का नाता
3 of 13
सानिया मिर्जा
- फोटो : Instagram
सानिया ने हैदराबाद के सेंट मैरी कॉलेज से अपनी पढाई पूरी की है। 2008 में एमजीआर एजुकेशनल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट यूनिवर्सिटी ने उन्हें डॉक्टरेट की मानद उपाधि देकर सम्मानित किया।
B’Day Spcl: सिर्फ शोएब ही नहीं, इन क्रिकेटर्स से भी है सानिया का नाता
4 of 13
सानिया मिर्जा
- फोटो : Instagram
सानिया ने 2009 में अपने बचपन के दोस्त सोहराब मिर्जा से सगाई की, मगर दोनों अलग हो गए। इसके बाद सानिया ने 2010 में पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी की। शोएब उनकी जिंदगी में इकलौते क्रिकेटर नहीं है। गुलाम अहमद और आसिफ इकबाल जैसे क्रिकेटर सानिया के रिश्तेदार रहे हैं।
विज्ञापन
B’Day Spcl: सिर्फ शोएब ही नहीं, इन क्रिकेटर्स से भी है सानिया का नाता
5 of 13
सानिया मिर्जा
- फोटो : Instagram
2005 में टाइम्स मैग्जीन ने सानिया को ‘एशिया के 50 हीरो’ में शामिल किया। इसके बाद 2010 में इकनॉमिक टाइम्स ने उनको उन 33 महिलाओं की सूची में शामिल किया, जिन्होंने देश का मान बढ़ाया।
विज्ञापन
B’Day Spcl: सिर्फ शोएब ही नहीं, इन क्रिकेटर्स से भी है सानिया का नाता
6 of 13
सानिया मिर्जा
- फोटो : Instagram
2010 के गूगल ट्रेंड्स के मुताबिक, सानिया सबसे ज्यादा सर्ज की जाने वाली भारतीय खिलाड़ी थीं। इसके अलावा सानिया 2013 में संयुक्त राष्ट्र की गुडविल एंबेसेडर चुनी गईं। सानिया इसके लिए चुने जाने वाली दक्षिण एशिया की पहली महिला थी।
विज्ञापन
B’Day Spcl: सिर्फ शोएब ही नहीं, इन क्रिकेटर्स से भी है सानिया का नाता
7 of 13
सानिया मिर्जा
- फोटो : Instagram
सानिया भारतीय इतिहास की पहली खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 1 मिलियन अमेरिकी डॉलर से ज्यादा की कमाई की हो। 2014 में नए राज्य तेलंगाना ने सानिया को अपना एंबेसेडर चुना।
B’Day Spcl: सिर्फ शोएब ही नहीं, इन क्रिकेटर्स से भी है सानिया का नाता
8 of 13
सानिया मिर्जा
- फोटो : Instagram
सीनियर लेवल पर धमाल मचाने वाली सानिया ने जूनियर लेवल पर 10 सिंगल्स और 13 डबल्स खिताब अपने नाम किए। सानिया ने 24 WTA टाइटल और 4 ITF खिताब अपने नाम किए हैं। इसमें 1 WTA सिंगल्स का खिताब भी शामिल है।
B’Day Spcl: सिर्फ शोएब ही नहीं, इन क्रिकेटर्स से भी है सानिया का नाता
9 of 13
सानिया मिर्जा
- फोटो : Instagram
2003 में सानिया ने विंबल्डन चैंपियनशिप में लड़कियों की युगल प्रतियोगिता जीती। सानिया WTA खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं। सानिया ने वर्ल्ड रैंकिंग्स में पहला स्थान भी हासिल किया है।
B’Day Spcl: सिर्फ शोएब ही नहीं, इन क्रिकेटर्स से भी है सानिया का नाता
10 of 13
सानिया मिर्जा
- फोटो : Instagram
सानिया ने 2010 के राष्ट्रमंडल खेलों में महिला एकल वर्ग में रजत और महिला युगल वर्ग में कांस्य पदक जीता था। सानिया ने 2002, 2006, 2010 और 2014 में 2 स्वर्ण, 3 रजत और 3 कांस्य पदक जीते थे।
B’Day Spcl: सिर्फ शोएब ही नहीं, इन क्रिकेटर्स से भी है सानिया का नाता
11 of 13
सानिया मिर्जा
- फोटो : Instagram
सानिया ने 3 बार मिश्रित युगल वर्ग में ग्रैंड स्लैम जीता है। 2009 में ऑस्ट्रेलियन ओपन, 2012 में फ्रेंच ओपन और 2014 में यूएस ओपन जीतकर सानिया ने खिताब अपने नाम किया है। इसे अलावा सानिया ने 2015 में महिला युगल वर्ग में विम्बल्डन और यूएस ओपन जीता। 2016 में सानिया ने इसी वर्ग में ऑस्ट्रेलियन ओपन भी जीता।
B’Day Spcl: सिर्फ शोएब ही नहीं, इन क्रिकेटर्स से भी है सानिया का नाता
12 of 13
सानिया मिर्जा
- फोटो : Instagram
सानिया को 2004 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 2006 में उन्हें पद्मश्री और 2016 में पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया। 2015 में सानिया को राजीव गांधी खेल रत्न दिया गया। यह सम्मान पाने वाली वो देश की दूसरी भारतीय टेनिस खिलाड़ी बनीं।
B’Day Spcl: सिर्फ शोएब ही नहीं, इन क्रिकेटर्स से भी है सानिया का नाता
13 of 13
सानिया मिर्जा
- फोटो : Instagram
सानिया के पति शोएब मलिक का मानना है कि सानिया का खेल उनसे कठिन है। क्रिकेट में 11 खिलाड़ियों की टीम मैदान पर जीत के लिए उतरती है, मगर टेनिस कोर्ट में सिर्फ 1 या 2 खिलाड़ियों को ही पूरा मैच खेलना पड़ता है।