फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rafael Nadal: 'फैब थ्री' से लेकर लाल बजरी के बादशाह तक, ऐसा रहा है नडाल का करियर, आंकड़ों में जानें उपलब्धियां

Thu, 10 Oct 2024 10:52 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नडाल के करियर खत्म होने का एक बड़ा कारण उनकी चोट से रही जिसके कारण वह पिछले कुछ समय से काफी परेशान रहे। पिछले साल नडाल शीर्ष 10 से बाहर हो गए थे। नडाल नीदरलैंड के खिलाफ 19 से 24 नवंबर तक होने वाले डेविड कप मैच के बाद 23 साल से चले आ रहे करियर को समाप्त कर देंगे।
विज्ञापन
1 of 8
राफेल नडाल - फोटो : अमर उजाला
स्पेन के राफेल नडाल ने गुरुवार को पेशेवर टेनिस से संन्यास लेने का एलान कर दिया। नडाल इस साल डेविस कप फाइनल में खेलने के बाद पेशेवर सर्किट पर नजर नहीं आएंगे। इस तरह नडाल ने करीब दो दशक से ज्यादा के करियर को समाप्त करने का फैसला कर दिया। नडाल वर्ष के दूसरे ग्रैंडस्लैम फ्रेंच ओपन के बादशाह माने जाते हैं क्योंकि उन्होंने लाल बजरी पर खेले जाने पर इस टूर्नामेंट को 14 बार जीता है। 
विज्ञापन

2 of 8
राफेल नडाल - फोटो : ATP
नडाल के करियर खत्म होने का एक बड़ा कारण उनकी चोट से रही जिसके कारण वह पिछले कुछ समय से काफी परेशान रहे। पिछले साल नडाल शीर्ष 10 से बाहर हो गए थे। नडाल नीदरलैंड के खिलाफ 19 से 24 नवंबर तक होने वाले डेविड कप मैच के बाद 23 साल से चले आ रहे करियर को समाप्त कर देंगे। नडाल ने अपने संन्यास का एलान सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट के जरिये किया। 
विज्ञापन

3 of 8
नडाल और अल्कारेज - फोटो : X
फैब थ्री में अब सिर्फ जोकोविच सक्रिय
पुरुष टेनिस में लंबे समय तक रोजर फेडरर, नडाल और नोवाक जोकोविच का वर्चस्व देखने को मिला है। इन दोनों दिग्गजों को टेनिस की दुनिया में फैब थ्री के नाम से जाना जाता है। पुरुष एकल वर्ग में सबसे ज्यादा ग्रैंडस्लैम जीतने का रिकॉर्ड इन तीन खिलाड़ियों के नाम है। स्विट्जरलैंड के फेडरर ने अपने करियर में 20 ग्रैंडस्लैम जीते, जबकि नडाल ने 22 ग्रैंडस्लैम खिताब अपने नाम किए। हालांकि, जोकोविच के नाम टेनिस इतिहास में पुरुष और महिला मिलाकर सबसे ज्यादा 24 ग्रैंडस्लैम जीतने का रिकॉर्ड दर्ज है। जोकोविच फैब थ्री में फेडरर और नडाल से काफी आगे निकल चुके हैं। 

4 of 8
जोकोविच और नडाल - फोटो : Roland Gaross
फेडरर के 2022 में संन्यास लेने के बाद एक समय ऐसा आया जब सबसे ज्यादा ग्रैंडस्लैम जीतने के मामले में नडाल और जोकोविच के बीच होड़ देखने मिली। कभी नडाल आगे हुए, तो किसी समय जोकोविच आगे निकले। लेकिन नडाल चोट के कारण ज्यादातर ग्रैंडस्लैम से दूर होने लगे, जबकि जोकोविच ने इस दौरान लय जारी रखी और उनसे आगे निकलने में सफल रहे। फेडरर और नडाल के संन्यास लेने से अब इस दौड़ का समापन हो गया है क्योंकि सिर्फ जोकोविच ही सक्रिय हैं और इन दोनों के अलावा कोई भी इस सर्बियाई खिलाड़ी के रिकॉर्ड के करीब नहीं है। नडाल को हालांकि इस बात का संतोष जरूर होगा कि उन्होंने अपने करियर का अंत सर्वाधिक ग्रैंडस्लैम जीतने वाले दूसरे खिलाड़ी के रूप में किया है। 
विज्ञापन

5 of 8
राफेल नडाल - फोटो : X
फ्रेंच ओपन में नडाल का रहा दबदबा
नडाल ने क्ले कोर्ट पर खेले जाने वाले फ्रेंच ओपन में हमेशा ही अपना दबदबा बनाए रखा। वह इस साल ऑस्ट्रेलियन ओपन में नहीं खेले, लेकिन उन्होंने पूरी तरह फिट नहीं होने के बावजूद फ्रेंच ओपन में हिस्सा लिया। हालांकि, पहले ही दौर में नडाल को हार का सामना करना पड़ा था। नडाल पहली बार 2005 में सुर्खियों में आए जब उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में इस टूर्नामेंट को जीता। रोलां गैरों पर 18 वर्षों तक नडाल ने 14 बार इस खिताब को जीता। नडाल 2005, 2006, 2007, 2008, 2010, 2011, 2012, 2013, 2014, 2017, 2018, 2019, 2020 और 2022 में फ्रेंच ओपन को जीतने में सफल रहे। 
विज्ञापन

6 of 8
राफेल नडाल - फोटो : X
फ्रेंच ओपन में हारे सिर्फ चार मैच 
नडाल ने करियर में दो बार (2009, 2022) में ऑस्ट्रेलियन ओपन, 2008 और 2010 में विंबलडन तथा 2010, 2013, 2017, 2019 में यू्एस ओपन का खिताब अपने नाम किया था। नडाल ओपन एरा में सर्वाधिक बार फ्रेंच ओपन जीतने वाले खिलाड़ी हैं। नडाल ने फ्रेंच ओपन में 112 मैच जीते हैं और उन्हें सिर्फ चार बार हार का सामना करना पड़ा है। इस तरह नडाल का इस टूर्नामेंट में जीत हार का रिकॉर्ड 112-4 का रहा है। 
विज्ञापन

7 of 8
राफेल नडाल - फोटो : PTI
सर्वाधिक ग्रैंडस्लैम जीतने वाले तीसरे खिलाड़ी
नडाल ने अपने करियर में 30 ग्रैंडस्लैम फाइनल खेले और वह ऐसे तीसरे खिलाड़ी हैं जिन्होंने सर्वाधिक ग्रैंडस्लैम जीते हैं। उनसे आगे सिर्फ फेडरर और जोकोविच हैं जिन्होंने क्रमशः 31 और 37 ग्रैंडस्लैम फाइनल खेले हैं। नडाल के नाम क्ले कोर्ट पर 63 खिताब हैं जो ओपन एरा में सर्वाधिक हैं। इसके अलावा उनके नाम क्ले कोर्ट पर सबसे लंबे समय तक अविजित रहने का रिकॉर्ड हैं। नडाल क्ले कोर्ट पर 2005 से 2007 तक अविजित रहे थे। वहीं, वह एकमात्र खिलाड़ी हैं जिन्होंने एकल और युगल में करियर स्लैम और ओलंपिक स्वर्ण पदक जीता है। 
विज्ञापन

8 of 8
रफेल नडाल - फोटो : instagram
करियर स्लैम पूरा करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं नडाल
नडाल ने 2010 में यूएस ओपन जीता था और वह इसके साथ ही करियर ग्रैंडस्लैम जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने थे। नडाल ने 24 साल तीन महीने और 10 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी। वह पुरुष टेनिस इतिहास में उन तीन खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्होंने करियर में गोल्डन स्लैम पूरा किया है। नडाल के अलावा यह उपलब्धि आंद्रे अगासी और फेडरर के नाम दर्ज है। इतनी ही नहीं नडाल लगातार 209 सप्ताह तक एटीपी रैंकिंग में शीर्ष पर रहे थे जो अपने आप में एक रिकॉर्ड था। नडाल के नाम 92 एटीपी एकल खिताब हैं जिसमें 36 मास्टर्स टाइटल और ओलंपिक स्वर्ण पदक भी शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें