फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निराश लिएंडर पेस ने अपना नाम लिया वापस, एशियाई खेलों में भारत को दिलाए हैं 5 गोल्ड

Fri, 17 Aug 2018 10:05 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
लिएंडर पेस - फोटो : getty
भारत के स्टार टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने गुरुवार को 18वें एशियाई खेलों से अपना नाम वापस ले लिया है। शनिवार से शुरू होने वाले एशियाई खेलों से नाम वापस लेने का कारण माना जा रहा है कि पेस को पुरुष डबल्स के लिए विशेषज्ञ पार्टनर नहीं मिला, जिससे वह बेहद परेशान रहे।
विज्ञापन

2 of 7
लिएंडर पेस - फोटो : getty
18 ग्रैंडस्लेम जीतने वाले 45 वर्षीय पेस से पूछा गया था वह संघर्षरत सिंगल्स खिलाड़ी सुमित नागल के साथ टीम बनाएंगे क्योंकि ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन (एआईटीए) ने देश के शीर्ष डबल्स खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और दिविज शरण को उनकी गुजारिश पर जोड़ी बनाने की सहमति दे दी थी। 
विज्ञापन

3 of 7
लिएंडर पेस
पेस पहले से ही काफी निराश थे क्योंकि उन्हें टॉप स्कीम से बाहर रखा गया था। मगर उन्होंने अपने आप को एशियाई खेलों के लिए उपलब्ध रखा था, जहां उन्होंने अब तक कुल 8 मेडल जीते, जिसमें पांच गोल्ड मेडल शामिल हैं। पेस ने पीटीआई को भेजे अपने बयान में कहा, 'बहुत भारी दिल के साथ मैं यह कहने जा रहा हूं कि इंडोनेशिया में होने वाले आगामी एशियाई खेलों से अपना नाम वापस ले रहा हूं।'

4 of 7
लिएंडर पेस
पेस ने अपने बयान में आगे कहा, 'बहुत सप्ताह पहले कई बार गुजारिश करने के बाद यह दुखद है कि हम एशियाई खेलों के लिए भरोसेमंद दूसरी डबल्स जोड़ी के लिए एक विशेषज्ञ डबल्स खिलाड़ी को नहीं ला पाए। शरण और बोपन्ना ने एकसाथ खेलने का फैसला किया, जिसके बाद कप्तान जीशान अली के पास कोई विकल्प नहीं बचा और उन्हें पेस को नागल या रामकुमार रामनाथन के साथ जोड़ी बनाने का ऑफर देना पड़ा।'
विज्ञापन

5 of 7
रामकुमार रामनाथन - फोटो : twitter
रामकुमार प्राथमिक रूप से सिंगल्स खिलाड़ी हैं और वैकल्पिक रूप से डबल्स खेलते हैं। वहीं नागल बहुत बुरे दौर से गुजर रहे हैं। एशियाई खेलों में जाने से पहले प्रो सर्किट में वह पहले दौर के मुकाबलों में 9 सीधी शिकस्त झेल चुके हैं। पेस ने सवाल किया है कि एआईटीए क्यों दो विशेषज्ञ डबल्स टीम नहीं भेजना चाहती।
विज्ञापन

6 of 7
रामकुमार रामानाथन - फोटो : Yahoo
पेस ने कहा, 'रामकुमार रामनाथन बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं और उनके साथ डबल्स खेलने में मुझे खुशी होगी। मगर इस बात का ध्यान रखते हुए कि वह सिंगल्स में मेडल जीत सकते हैं, ऐसे में उन्हें उनके सर्वश्रेष्ठ इवेंट से भटकाना सही नहीं होगा।' पेस ने दो एशियाई खेल चूकने के बाद वापसी की है। उन्होंने कहा, 'हमारे डबल्स विशेषज्ञ श्रीराम बालाजी, विष्णु वर्धन, पुरव रजा और जीवन नेदुनचेजियान ने इस सत्र में कमाल का प्रदर्शन किया है और उनमें से किसी एक को एशियाई खेलों के लिए टीम में निश्चित ही शामिल होना चाहिए था।'
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
लिएंडर पेस
पेस ने हालांकि उम्मीद जताई कि उनकी गैरमौजूदगी का असर टीम पर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा, 'टीम मौकों को चूकने से बेहतर मेरा मानना है कि मेरी गैरमौजूदगी से खिलाड़ियों को ज्यादा इवेंट्स खेलने में मदद मिलेगी, फिर वो चाहे डबल्स हो या मिक्स्ड डबल्स।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें