फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सानिया मिर्जा बोलीं- मैंने भारत-पाकिस्तान रिश्ते सुधारने के लिए नहीं थामा शोएब मलिक का हाथ

Sun, 12 Aug 2018 06:30 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सानिया मिर्जा और शोएब मलिक
भारतीय टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा ने जब 2010 में पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी की तब काफी विवाद हुए थे। हालांकि, इन विवादों का असर इस जोड़ी पर नहीं हुआ और 8 साल के बाद भी दोनों एक-दूसरे के साथ बहुत खुश हैं। अब यह जोड़ी अपने पहले बेबी का इंतजार कर रही हैं, जिसके आने का समय अक्टूबर महीना बताया जा रहा है। सानिया ने इसके चलते टेनिस से ब्रेक लिया है। 
विज्ञापन

2 of 5
sania mirza
हालांकि, हाल ही में सानिया ने अपनी प्रेगनेंसी और शादी के बारे में खुलकर बातचीत की और स्पष्ट भी किया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान को एकजुट करने के इरादे से शोएब मलिक से शादी नहीं की। याद हो कि शादी के बाद भी दोनों खिलाड़ी अपने-अपने देश का प्रतिनिधित्व करते रहे। जहां मलिक पाकिस्तान क्रिकेट टीम के प्रमुख बल्लेबाज रहे, वहीं उनकी पत्नी ने टेनिस में भारत का नाम रोशन किया और डबल्स इवेंट में 6 ग्रैंडस्लैम खिताब जीते।
विज्ञापन

3 of 5
SANIA MIRZA
हाल ही में एचटी ब्रंच को दिए इंटरव्यू में सानिया मिर्जा ने स्पष्ट किया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते सुधारने के लिए शोएब मलिक से शादी नहीं की थी। मगर उन्होंने साथ ही बताया कि पाकिस्तान से उन्हें काफी प्यार मिला और फैंस उन्हें भाभी बुलाते हैं।

4 of 5
sania mirza pregnant
सानिया ने कहा, 'कई लोग कहते हैं कि मैंने और शोएब ने इसलिए शादी है कि भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते सुधर जाएंगे। यह सही नहीं है। जब भी मैं पाकिस्तान जाती हूं, मैं साल में एक बार अपने ससुराल वालों से मिलने जरूर जाती हूं। मुझे वहां से बहुत प्यार मिलता है। पूरा पाकिस्तान मुझे भाभी बुलाता है और वह मेरी काफी इज्जत करते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sania Mirza
इसके अलावा टेनिस स्टार ने उन विवादों को भी थाम दिया, जिसमें कहा जा रहा था कि उनका बेबी भारतीय या पाकिस्तानी में से क्या कहलाएगा। सानिया ने कहा कि शोएब और मैं इस तरह की टिपण्णी को तवज्जो नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा, 'पब्लिक फिगर का हिस्सा बनने के लिए लोग टैग दे रहे हैं। मैंने अपने देश, परिवार और अपने लिए खेल रही हूं, जैसे मेरे पति खेल रहे हैं। हमें अपनी जिम्मेदारियां पता है। हम उसके भारतीय या पाकिस्तानी होने को गंभीर रूप से नहीं ले रहे हैं। अच्छी सुर्खियां बनाने का यह जरिया बना हुआ है, लेकिन इसका हमारे घर पर कोई असर नहीं पड़ रहा है।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें