फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेनिस की इस खूबसूरत खिलाड़ी ने एक बड़े फुटबॉलर से शादी

Wed, 13 Jul 2016 06:37 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
Ana Ivanovic - फोटो : Daily mail
टेनिस वर्ल्ड की सबसे खूबसूरत खिलाड़ियों में शुमार की जाने वाली पूर्व नंबर एक रही अना इवानोविच ने जर्मन फुटबॉलर से शादी रचा ली है।
विज्ञापन

टेनिस की इस खूबसूरत खिलाड़ी ने की जर्मन फुटबॉलर से शादी

2 of 8
अना इवानोविच 2008 में जोरदार फॉर्म में थी और वह इसी साल वर्ल्ड की नंबर वन टेनिस खिलाड़ी बनी थी। उन्होंने 2008 में फ्रेंच ओपन ग्रैंड स्लैम जीता था और इससे पहले वह इसी साल ऑस्ट्रेलियाई ओपन के फाइनल में भी पहुंची थी। जिससे वह नंबर वन बन गई थी।
विज्ञापन

टेनिस की इस खूबसूरत खिलाड़ी ने की जर्मन फुटबॉलर से शादी

3 of 8
- फोटो : Twitter
सर्बिया की दिग्गज खिलाड़ियों में से एक अना इवानोविच ने मंगलवार को जर्मनी के बड़े फुटबॉलर बैस्टियन शैवेनस्टैगर के साथ दांपत्य जीवन में बंध गईं।

टेनिस की इस खूबसूरत खिलाड़ी ने की जर्मन फुटबॉलर से शादी

4 of 8
- फोटो : Getty
खेल जगत की ये दो बड़ी हस्तियां 2014 से ही रोमांस कर रहे थे। दोनों ने वेनिस में पारंपरिक तरीके से शादी की।
विज्ञापन

टेनिस की इस खूबसूरत खिलाड़ी ने की जर्मन फुटबॉलर से शादी

5 of 8
अना और बैस्टियन की शादी में दोनों के करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही मौजूद थे। शादी से एक दिन पहले ही दोनों ने शहर में नाव की सवारी करते हुए एक तस्वीर पोस्ट की थी। इसके बाद जर्मन मीडिया में यह खबर आग की तरह फैल गई कि दोनों जल्द ही शादी करने जा रहे हैं।
विज्ञापन

टेनिस की इस खूबसूरत खिलाड़ी ने की जर्मन फुटबॉलर से शादी

6 of 8
Ana Ivanovic - फोटो : Twitter
हालांकि शादी को लेकर दोनों में से किसी ने औपचारिक बयान नहीं दिया था। मीडिया अभी कयास लगा ही रहा था कि दोनों की वेनिस में शादी की तस्वीरें भी आ गईं।
विज्ञापन

टेनिस की इस खूबसूरत खिलाड़ी ने की जर्मन फुटबॉलर से शादी

7 of 8
अना इवानोविच टेनिस की सफल खिलाड़ी रही हैं। हालांकि पिछले कुछ साल से उनका प्रदर्शन खास नहीं रहा है और विंबलडन के पहले ही दौर में उन्हें बाहर होना पड़ा था। लेकिन वह टेनिस कोर्ट की ग्लैमर गर्ल के रूप में भी चर्चित रही हैं। जबकि बैस्टियन 2014 में वर्ल्ड कप जीतने वाली जर्मन टीम का हिस्सा रहे थे।
विज्ञापन

टेनिस की इस खूबसूरत खिलाड़ी ने की जर्मन फुटबॉलर से शादी

8 of 8
माना जा रहा है कि शादी के बाद दोनों कुछ समय के लिए एक साथ रह पाएंगे और अगस्त में अना और बैस्टियन अपने-अपने खेलों में भाग लेने के लिए मैदान पर उतर जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें